भारत कौशल प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाने का युवाओं को सुनहरा अवसर,15 सितम्बर तक करें पंजीकरण

0
48



रायबरेली : जिला समन्वयक, उ०प्र० कौशल विकास मिशन रायबरेली विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा भारत कौशल प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में तकनीकी एवं व्यावसायिक कौशल से जुड़े 63 क्षेत्रों में 16 से 23 वर्ष तथा कुछ सेक्टरों में 26 वर्ष तक के इच्छुक एवं पात्र युवा प्रतिभाग कर सकते हैं। इसके लिए 15 सितम्बर 2026 तक स्किल इंडिया डिजिटल हब पोर्टल पर पंजीकरण कराया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता चार चरणों- जनपद, मंडल, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होगी। प्रत्येक चरण में सफल प्रतिभागी ही अगले स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर सकेंगे। यह प्रतियोगिता युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ अपने हुनर को और अधिक निखारने का अवसर प्रदान करेगी। प्रतिभागी जनपद स्तर से शुरुआत कर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं।
जिला समन्वयक ने जनपद रायबरेली के युवाओं से कहा है कि जो युवा किसी भी कौशल में रुचि रखते हैं, वे अपना पंजीकरण स्किल इंडिया डिजिटल हब पोर्टल पर अवश्य कराएं। पंजीकरण के लिए किसी विशेष कौशल प्रमाण-पत्र या सर्टिफिकेट की आवश्यकता नहीं है। केवल युवक-युवतियों को जिस कौशल के लिए पंजीकरण किया जा रहा है, उसमें रुचि अथवा जानकारी होना आवश्यक है।

LEAVE A REPLY