सीएम डैशबोर्ड में बेहतर प्रदर्शन को लेकर विभागवार समीक्षा कर समयबद्ध प्रगति एवं गुणवत्तापूर्ण कार्यों के दिए गए निर्देश

0
56


रायबरेली : जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि जनपद का प्रदर्शन सीएम डैशबोर्ड पर और बेहतर हो सके।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि सीएम डैशबोर्ड केवल आंकड़ों का माध्यम नहीं, बल्कि विभागों के कार्यों की वास्तविक प्रगति और जवाबदेही का प्रतिबिंब है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक विभाग अपने निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करते हुए लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करे तथा पोर्टल पर अद्यतन एवं शुद्ध सूचनाएं समय से अपलोड की जाएं।
उन्होंने कहा कि जिन विभागों की रैंकिंग अपेक्षाकृत कम है, वे विशेष कार्ययोजना बनाकर सुधारात्मक कार्रवाई करें। सभी अधिकारी नियमित रूप से अपने विभागीय सूचकांकों की समीक्षा करें।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि विभागीय कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं जवाबदेही बनाए रखते हुए आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की सतत निगरानी करने, फील्ड स्तर पर प्रगति का सत्यापन करने तथा शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवीन चंद्रा, उपायुक्त श्रम रोजगार प्रमोद सिंह, जिला विकास अधिकारी वर्षा सिंह, उप निदेशक कृषि हिमांशु पाण्डेय, जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी आर.वी. सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी विनय सिंह, जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी सुधीर गिरी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY