डीएम सरनित कौर ने एकीकृत आयुष चिकित्सालय का किया निरीक्षण

0
25


रायबरेली : जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने आज 50 शैय्यायुक्त एकीकृत आयुष चिकित्सालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चिकित्सालय की ओपीडी, आईपीडी, वार्ड, औषधि वितरण कक्ष, पंचकर्म इकाई, योग कक्ष एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के समय चिकित्सा अधीक्षक द्वारा अवगत कराया गया कि अस्पताल में ओपीडी व आईपीडी दोनों की व्यवस्था है, वर्तमान समय में 03 आयुर्वेदिक, 02 होम्योपैथिक व 01 यूनानी ओपीडी संचालित हो रही है।
जिलाधिकारी ने मरीजों से संवाद कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता एवं साफ-सफाई की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक मरीज को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा चिकित्सालय में सभी आवश्यक दवाएं एवं मूलभूत सुविधाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहें।
उन्होंने चिकित्सालय परिसर की स्वच्छता, पेयजल, शौचालय एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए नियमित साफ-सफाई एवं बेहतर रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही आयुष चिकित्सा, योग एवं पंचकर्म जैसी उपचार पद्धतियों का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने पर भी बल दिया, ताकि आमजन इन सेवाओं का अधिकाधिक लाभ उठा सकें। निरीक्षण के समय अस्पताल के सामने के तालाब की साफ-सफाई कराकर सौंदर्यीकरण कराये जाने के निर्देश दिए, जिससे कि अस्पताल आने वाले मरीजों को स्वच्छ एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध हो सके।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, चिकित्सा अधीक्षक डॉ० अब्दुल वहाब सहित संबंधित चिकित्सकगण एवं चिकित्सालय का स्टाफ उपस्थित रहा।

LEAVE A REPLY