राजकीय कृषि बीज भण्डार ऊॅंचाहार से किसान प्राप्त करें अनुदानित बीज

0
53

ऊंचाहार : राजकीय कृषि बीज भण्डार ऊॅंचाहार से अनुदान पर बीजों को लेने के लिए एवं नि:शुल्क मिनीकिट प्राप्त करने के लिए कृषि विभाग के वेवसाइट पर पहले से बुकिंग अनिवार्य बिना बुकिंग के बीज नहीं मिलेगा । रबी 2026-27 में राजकीय कृषि बीज भंडार ऊॅंचाहार से अनुदान पर बीज प्राप्त करने हेतु बुकिंग करने हेतु किसान भाइयों के पास सुनहरा अवसर है।

प्रथम चरण की बुकिंग 2 जुलाई से प्रारंभ हो रही है, जिसमें किसान तोरिया की मिनीकिट के लिए आवेदन कर सकते हैं। द्वितीय चरण की बुकिंग 10 जुलाई से प्रारंभ होगी जिसमें किसान चना, मटर, मसूर एवं राई/सरसों, अलसी के लिए आवेदन कर सकते हैं। 10 जुलाई से ही गेहूं और जौं के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।

किसान भाई कृषि विभाग की वेबसाइट https://agriculture.up.gov.in/pmkusum/seed/SeedBooking.aspx के माध्यम से ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होने पर ई लॉटरी निकाली जाएगी। शिव प्रसाद चौरसिया सहायक विकास अधिकारी(कृषि) ऊॅंचाहार

LEAVE A REPLY