जिलाधिकारी ने राजकीय सम्प्रेक्षण गृह का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

0
37

रायबरेली : जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने आज राजकीय सम्प्रेक्षण गृह का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संस्थान में आवासित किशोरों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी दिनचर्या, समस्याओं एवं आवश्यकताओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।
जिलाधिकारी ने विशेष रूप से किशोरों से मादक पदार्थों के सेवन के संबंध में चर्चा की और उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए अत्यंत हानिकारक है, अतः सभी को इससे दूर रहकर अपने भविष्य को बेहतर बनाने की दिशा में प्रयास करना चाहिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आवासित किशोरों के खानपान, रहन-सहन, स्वच्छता, शिक्षा व्यवस्था एवं खेलकूद गतिविधियों की स्थिति का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सुनिश्चित किया कि किशोरों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जा रहा है तथा उनके लिए स्वस्थ एवं सुरक्षित वातावरण बना हुआ है।
इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने किशोरों को दी जा रही व्यावसायिक प्रशिक्षण गतिविधियों की भी जानकारी ली और निर्देश दिए कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाने हेतु उपयोगी कौशल विकास कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए।
जिलाधिकारी ने अधीक्षक राजकीय सम्प्रेक्षण गृह को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप बनाए रखें तथा किशोरों के समुचित पुनर्वास एवं सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जाएं।
निरीक्षण के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित

LEAVE A REPLY