शिक्षण संस्थाएं छात्रवृत्ति हेतु मास्टर डाटा/प्रोफाइल अपडेशन कर डाटा कराए लॉक

0
89


रायबरेली : जिला समाज कल्याण अधिकारी सृष्टि अवस्थी ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2025-26 में शासन द्वारा निर्गत समय सारिणी के अनुसार पूर्वदशम (कक्षा 9-10) एवं दशमोत्तर (कक्षा 11-12) छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत (अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/सामान्य वर्ग/ पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग हेतु) विद्यालय द्वारा मास्टर डाटा तैयार करने हेतु अन्तिम तिथि 05 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है। परन्तु जनपद में संचालित संस्थाओं द्वारा कक्षा 9-10 के 173 एवं कक्षा 11-12 के 119 विद्यालयों मास्टर डाटा लॉक नहीं किया गया।
जिला समाज कल्याण अधिकारी ने अवशेष संस्थाओं को निर्देशित किया है कि 02 अक्टूबर 2025 तक अपना मास्टर डाटा/प्रोफाइल अपडेशन का कार्य अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लें तकनीकि सहयोग हेतु 01 व 02 अक्टूबर को कार्यालय खुला रहेगा। विद्यालय की प्रोफाइल अपडेट न होने के कारण यदि कोई पात्र छात्र छात्रवृत्ति से वंचित रहता है तो उसका सम्पूर्ण उत्तरदायित्व सम्बन्धित संस्था का निर्धारित करते हुए सम्बन्धित विद्यालय के प्रधानाचार्य के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

LEAVE A REPLY