पंचायत निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण कार्यक्रम के अनुसार डाटा एंट्री का कार्य/सेवाएं करने हेतु जेम पोर्टल पर कस्टम बीट संख्या प्रकाशित

0
363


रायबरेली : मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी जिला निर्वाचन कार्यालय (पंचायत एवं नगरीय निकाय) अर्पित उपाध्याय ने सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि पंचायत निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण, 2025 के अन्तर्गत जिला निर्वाचन कार्यालय (पंचायत एवं नगरीय निकाय) रायबरेली हेतु निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डाटा इन्ट्री का कार्य/सेवाएं करने हेतु जेम पोर्टल पर कस्टम बिड संख्या GEM/2025/B/6488392 दिनांक 29 जुलाई 2025 को प्रकाशित की गयी है, बिड बंद होने की तिथि 13 अगस्त 2025, समय अपरान्ह 12:00 बजे तथा बिड खुलने की तिथि 13 अगस्त 2025 को समय अपरान्ह 12:30 बजे है तथा डाटा इन्ट्री कार्य कुल अनुमानित लागत रू0 17,10,000/- (मु० सत्रह लाख दस हजार मात्र) है। इच्छुक सेवा प्रदाता फर्मे जेम पोर्टल पर आमंत्रित उपरोक्त जेम निविदा में भाग ले सकते हैं। इस निविदा में जेम के नियम एवं शर्तों के साथ-साथ इस कार्यालय द्वारा निर्धारित बिड की शर्ते (ATC) लागू होगी। सक्षम प्राधिकारी को बिना कारण बताये निविदा निरस्त करने का पूर्ण अधिकार होगा।

LEAVE A REPLY