छात्र/छात्राओं को छात्रवृत्ति भुगतान का क्रियान्वयन सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश

0
189


रायबरेली : जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मोहन त्रिपाठी ने क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी व जिला विद्यालय निरीक्षक से कहा है कि शासन द्वारा वित्तीय वर्ष/शैक्षणिक सत्र 2025-26 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत उच्च कक्षाओं (इंटर के अलावा) में अध्ययनरत उ0प्र0 के मूल निवासी सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग व अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र/छात्राओं को छात्रवृत्ति (शैक्षणिक भत्ता एवं शुल्क प्रतिपूर्ति) भुगतान का क्रियान्वयन सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये गये हैं।
उन्होंने कहा है कि उपर्युक्त समय सारिणी का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए अपने अधीन संचालित समस्त शिक्षण संस्थाओं को उपर्युक्त शासन के पत्र तथा निदेशालय के पत्र में दिये गये निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन निर्धारित समय सारिणी के अनुसार सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित करें ताकि शासन की मंशा के अनुरूप शैक्षिक सत्र 2025-26 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजना का क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।

LEAVE A REPLY