काव्य गोष्ठी में गूंजे सुंदर-सुंदर गीत, युवा लेखिका वैष्णवी सिंह भदोरिया सम्मानित”

0
427


रायबरेली : साहित्य को समर्पित संस्था “रायबरेली काव्य रस साहित्य मंच” के तत्वाधान में हरचंदपुर के मोहम्मद मऊ स्थित साहित्यकार इंद्र बहादुर सिंह भदोरिया ‘इंद्रेश’ के आवास पर एक भव्य काव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देशभर के विभिन्न जनपदों – अमेठी, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी व रायबरेली – से अनेक प्रतिष्ठित साहित्यकार शामिल हुए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार राम मनोहर लाल ने की, जबकि संचालन स्वयं इंद्रेश भदोरिया, जो कि अवधी भाषा के प्रतिष्ठित विद्वान हैं, के दिशा-निर्देशन में हुआ। गोष्ठी में कवियों ने एक से बढ़कर एक रचनाएं प्रस्तुत कीं और साहित्य के क्षेत्र में रचनात्मक दिशा को लेकर विस्तृत चर्चा की।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही युवा लेखिका वैष्णवी सिंह भदोरिया की नई पुस्तक “सुंदर-सुंदर गीत हमारे” का लोकार्पण। इस गीत संग्रह को वरिष्ठ साहित्यकारों ने खूब सराहा और लेखिका की सराहनीय रचनात्मक सोच की खुलकर प्रशंसा की।

कवि शिवनाथ सिंह चौहान ने बताया कि संस्था बीते कई वर्षों से साहित्य के संवर्धन में निरंतर कार्य कर रही है। इसका उद्देश्य पुराने साहित्यकारों के अनुभवों को संरक्षित करना और नवोदित रचनाकारों को मंच प्रदान कर प्रोत्साहित करना है।

इस आयोजन में प्रमुख रूप से उपस्थित साहित्यकारों में संतोष कुमार विश्वकर्मा, प्रदीप प्यारे, डॉ. संतलाल, शिव बहादुर दिलवर, अभिमन्यु सिंह, अभय प्रताप सिंह आदि शामिल रहे।

इस सफल आयोजन के लिए संस्था को सभी साहित्य प्रेमियों ने साधुवाद प्रेषित किया और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की अपेक्षा जताई।

LEAVE A REPLY