माह जुलाई से दिसम्बर तक ब्लॉक दिवस का रोस्टर निर्धारित: सीडीओ

0
351


रायबरेली : मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय ने शासन के निर्देशानुसार ग्रामीण क्षेत्रों की जन समस्याओं/शिकायतों के प्रभावी निस्तारण किये जाने के लिए प्रत्येक विकास खण्ड मुख्यालय पर माह के प्रथम एवं तृतीय बुधवार को ‘‘ब्लाक दिवस’’ का आयोजन प्रातः 10 बजे से 02 बजे तक किया जायेगा। उन्होंने कहा कि विकास खण्ड में आयोजित ब्लाक दिवस के सफलतापूर्वक आयोजन कराये जाने हेतु सम्बन्धित विकास खण्ड के खण्ड विकास अधिकारी प्रभारी/नोडल अधिकारी होंगें। सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी प्राप्त शिकायतों का रजिस्टर तैयार कर शिकायतों को यथास्थान अंकित कराते हुए उनका गुणवत्तापरक निस्तारण समयबद्धता के साथ सुनिश्चित करेंगें।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय बुधवार को आयोजित होने वाले ब्लाक दिवस में परियोजना निदेशक, जि0ग्रा0वि0अभि0, जिला विकास अधिकारी, उपायुक्त, श्रम रोजगार एवं उपायुक्त स्वतः रोजगार को प्रतिभाग करने हेतु माह जुलाई 2025 से दिसम्बर 2025 तक रोस्टर निर्धारित किया जाता है। निर्धारित रोस्टर के अनुसार 02 जुलाई 2025 को परियोजना निदेशक, जि0ग्रा0वि0अभि0 विकासखंड रोहनियां में, जिला विकास अधिकारी विकासखंड ऊँचाहार में, उपायुक्त, श्रम रोजगार विकास खण्ड अमावां एवं उपायुक्त, स्वतः रोजगार विकास खण्ड सतावं के ब्लॉक दिवस में प्रतिभाग कर समस्याओं का निस्तारण करायेंगे।
इसी प्रकार 16 जुलाई को परियोजना निदेशक, जि0ग्रा0वि0अभि0 ब्लॉक सरेनी में, जिला विकास अधिकारी ब्लॉक सलोन में, उपायुक्त, श्रम रोजगार ब्लॉक छतोह में एवं उपायुक्त, स्वतः रोजगार ब्लॉक खीरों में। 06 अगस्त को परियोजना निदेशक, जि0ग्रा0वि0अभि0 शिवगढ़, जिला विकास अधिकारी बछरावां, उपायुक्त, श्रम रोजगार दीनशाहगौरा, उपायुक्त, स्वतः रोजगार हरचन्दपुर में। 20 अगस्त को परियोजना निदेशक, जि0ग्रा0वि0अभि0 राही, जिला विकास अधिकारी जगतपुर, उपायुक्त, श्रम रोजगार डीह, उपायुक्त, स्वतः रोजगार लालगंज में। 03 सितम्बर को परियोजना निदेशक, जि0ग्रा0वि0अभि0 सतांव, जिला विकास अधिकारी खीरों, उपायुक्त, श्रम रोजगार महराजगंज, उपायुक्त, स्वतः रोजगार डलमऊ में। 17 सितम्बर को परियोजना निदेशक, जि0ग्रा0वि0अभि0 सलोन, जिला विकास अधिकारी रोहनियां, उपायुक्त, श्रम रोजगार अमावां, उपायुक्त, स्वतः रोजगार ऊँचाहार में। 01 अक्टूबर को परियोजना निदेशक, जि0ग्रा0वि0अभि0 बछरावां, जिला विकास अधिकारी शिवगढ़, उपायुक्त, श्रम रोजगार हरचन्दपुर, उपायुक्त, स्वतः रोजगार दीनशाहगौरा में। 05 नवम्बर को परियोजना निदेशक, जि0ग्रा0वि0अभि0 दीनशाहगौरा, जिला विकास अधिकारी डीह, उपायुक्त, श्रम रोजगार सतावं, उपायुक्त, स्वतः रोजगार जगतपुर में। 19 नवम्बर को परियोजना निदेशक, जि0ग्रा0वि0अभि0 छतोह, जिला विकास अधिकारी अमावां, उपायुक्त, श्रम रोजगार ऊँचाहार, उपायुक्त स्वतः रोजगार सलोन में। 03 दिसम्बर को परियोजना निदेशक, जि0ग्रा0वि0अभि0 महराजगंज, जिला विकास अधिकारी सतांव, उपायुक्त, श्रम रोजगार रोहनियां, उपायुक्त, स्वतः रोजगार छतोह में। 17 दिसम्बर को परियोजना निदेशक, जि0ग्रा0वि0अभि0 ऊँचाहार, जिला विकास अधिकारी हरचन्दपुर, उपायुक्त, श्रम रोजगार लालगंज, उपायुक्त, स्वतः रोजगार बछरावां के ब्लॉक दिवस में प्रतिभाग कर समस्याओं का निस्तारण करायेंगे।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि खण्ड विकास अधिकारियों द्वारा ब्लाक दिवस आयोजन का प्रचार-प्रसार कराते हुए ब्लाक दिवस का आयोजन के उपरान्त प्राप्त प्रार्थना पत्रों एवं उनके निस्तारण की सूचना निर्धारित प्रारूप पर उसी दिन सायं 04 बजे तक जिला विकास अधिकारी कार्यालय को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जायेगी।

LEAVE A REPLY