निर्माण कार्यों के लिए जनपद रायबरेली के डलमऊ पम्प नहर 7 सितम्बर से 15 अक्टूबर तक रहेगी बंद

0
41


रायबरेली : अधिशासी अभियंता, रायबरेली खंड (द0), शारदा नहर, रायबरेली बृजेश मौर्य ने बताया कि वर्तमान में अत्यधिक वर्षा होने के कारण कृषकों द्वारा खरीफ फसलों की सिंचाई के लिए पानी की मांग नहीं की जा रही है। साथ ही नहर की बंदी अवधि में विभिन्न प्रस्तावित एवं निर्माणाधीन पक्के कार्यों को पूर्ण कराया जाना है।
उन्होंने बताया कि जनपद रायबरेली में इस खंड के अंतर्गत डीपीसी के किमी 4.230, किमी 8.260, किमी 16.161 एवं किमी 18.481 पर वीआरबी के पुनर्निर्माण कार्य तथा डीपीसी के किमी 25.296 पर बने पुल के विस्तारीकरण के निर्माण कार्य स्वीकृत है। उक्त चैनेजों पर पक्के पुलों के निर्माण कार्य कराया जाना प्रस्तावित है, जिन्हें नहर की बंदी अवधि में ही कराया जाना संभव है।
अधिशासी अभियंता ने बताया कि कृषकों द्वारा खरीफ फसलों की सिंचाई हेतु पानी की मांग न होने तथा प्रस्तावित एवं निर्माणाधीन पक्के कार्यों को समय से पूर्ण कराने के उद्देश्य से डलमऊ पम्प नहर को 7 सितम्बर, 2026 से 15 अक्टूबर, 2026 तक बंद रखा जाना प्रस्तावित है।

LEAVE A REPLY