अगर हम आपसे कहें कि IND vs PAK एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मैच शुरू होने से पहले ही यह पता लग गया

0
2

भारत मैच जीतने वाला है तो आप इस बात पर विश्वास कर पाएंगे। शायद नहीं, मगर जैसे ही प्लेइंग XI में जसप्रीत बुमराह और शिवम दुबे का नाम दिखा तो कुछ फैंस को इसकी भनक लग गई थी। दरअसल, इन दोनों भारतीय खिलाड़ियों ने आज तक अपने टी20 करियर में जो भी फाइनल खेला है वो कभी नहीं हारे। यह वह भारत के लिए हो या आईपीएल हो या डोमेस्टिक क्रिकेट में। क्यों है ना ये हैरान कर देने वाला रिकॉर्ड। रोहित शर्मा जो टी20 में भारत के सबसे सफल कप्तान हैं, उनकी कप्तानी में एमआई 5 बार चैंपियन बनी है, जबकि भारत ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब उठाया है, वह भी एक बार फाइनल में हारे हैं। रोहित शर्मा ने जीते सबसे ज्यादा टी20 फाइनल, जसप्रीत बुमराह दूसरे पायदान पर

बात सबसे ज्यादा टी20 फाइनल जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों की करें तो यह रिकॉर्ड हिटमैन रोहित शर्मा के नाम है। रोहित ने अपने टी20 करियर में 12 मैच खेले, जिसमें से वह 11 जीते और एक ही बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा। रोहित शर्मा अपने टी20 करियर में एकमात्र फाइनल 2014 टी20 वर्ल्ड कप के रूप में हारे, जहां खिताबी मुकाबले में भारत को श्रीलंका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। अब जसप्रीत बुमराह ने अपने टी20 करियर का 9वां फाइनल जीतकर एमएस धोनी, हार्दिक पांड्या और अंबाति रायुडू जैसे खिलाड़ियों की बराबरी कर ली है। धोनी के नाम सबसे ज्यादा 16 टी20 फाइनल खेलने का रिकॉर्ड है, मगर उन्हें 7 बार हार का सामना करना पड़ा था। जसप्रीत बुमराह आज तक अपने टी20 करियर में कोई फाइनल नहीं हारे। वहीं शिवम दुबे 7वां फाइनल जीत रवींद्र जडेजा की बराबरी की। जडेजा ने अपने टी20 करियर में 12 में से 7 ही फाइनल जीते हैं, जबकि दुबे एक भी बार नहीं हारे। सबसे ज्यादा T20 फ़ाइनल जीतने वाले भारतीय (मैच)

11 – रोहित शर्मा (12)

9 – रोहित शर्मा (9)*

9 – हार्दिक पांड्या (11)

9 – अंबाती रायडू (11)

9 – एमएस धोनी (16)

8 – सूर्यकुमार यादव (9) 8 – सुरेश रैना (14)

7 – रविंद्र जडेजा (7)*

7 – रवींद्र जडेजा (12)

6 – क्रुणाल पांड्या (7)

6 – रवि अश्विन (13)

कैसा रहा IND vs PAK मैच?

भारत ने पहले बैटिंग करते हुए पाकिस्तान के सामने 212 रनों का टारगेट रखा था। इस स्कोर का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 192 रन ही बना पाई। टीम इंडिया ने 19 रनों से मैच को अपने नाम कर लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। बात इस मैच में जसप्रीत बुमराह और शिवम दुबे के परफॉर्मेंस की करें तो, बुमराह ने 4 ओवर के कोटे में 33 रन खर्च किए, मगर उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। बुमराह ने 19वें ओवर में पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन नवाज को बांधकर रखा था, जिस वजह से टीम इंडिया टारगेट को डिफेंड करने में कामयाब रही। वहीं शिवम दुबे का परफॉर्मेंस ऑलराउंड रहा था। उन्होंने पहले बैटिंग में तिलक वर्मा के साथ तूफानी अंदाज मं अर्धशतकीय साझेदारी की, इसमें उनका योगदान 15 गेंदों पर 27 रन का था। वहीं गेंदबाजी में भी उन्होंने 2 विकेट चटकाए।

LEAVE A REPLY