तोरिया की बुवाई का उपयुक्त समय, किसान अविलम्ब करें बुवाई; रबी फसलों के निःशुल्क मिनीकिट एवं 50 प्रतिशत अनुदानित बीजों की बुकिंग जारी

0
40

रायबरेली : जनपद के कृषकों से अपील की जाती है कि वर्तमान समय तोरिया की बुवाई के लिए उपयुक्त है। जिन कृषकों के खेत बुवाई योग्य हो गए हैं, वे खेत की आवश्यक तैयारी एवं जुताई करते हुए तोरिया की बुवाई में विलंब न करें और अविलम्ब बुवाई पूर्ण कर लें।

तोरिया कम अवधि में तैयार होने वाली महत्वपूर्ण तिलहनी फसल है, जो सामान्यतः 70 से 90 दिन में पककर तैयार हो जाती है। कम अवधि में तैयार होने के कारण इसे रबी मौसम में एक अच्छी नकदी फसल के रूप में अपनाकर कृषक बेहतर आय प्राप्त कर सकते हैं। समय से बुवाई करने पर फसल की अच्छी स्थापना एवं बेहतर उत्पादन की संभावना रहती है।

इसी क्रम में कृषि विभाग द्वारा रबी मौसम में कृषकों को गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत चना, मटर, मसूर, सरसों एवं तोरिया के निःशुल्क बीज मिनीकिट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। साथ ही 50 प्रतिशत अनुदान पर गेहूं, जौ, चना, मटर, मसूर, सरसों एवं तोरिया के बीजों के सामान्य वितरण हेतु बुकिंग भी चल रही है।

इच्छुक कृषक अपनी आवश्यकता एवं पात्रता के अनुसार कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ लेने के लिए कृषि विभाग के पोर्टल agriculture.up.gov.in पर बीज की बुकिंग कर सकते हैं।

कृषकों से अपील जाती है कि रबी फसलों के लिए भी प्रमाणित एवं गुणवत्तायुक्त बीज का प्रयोग करें। कृषक कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के अंतर्गत निःशुल्क बीज मिनीकिट एवं 50 प्रतिशत अनुदानित बीज प्राप्त करने हेतु समय से बुकिंग कर योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएं, जिससे फसलों का बेहतर उत्पादन एवं कृषकों की आय में वृद्धि सुनिश्चित की जा सके।
जिला कृषि अधिकारी रायबरेली

LEAVE A REPLY