युवक के पिता राजेंद्र और भाई पवन ने भी कहा कि वह अपने बच्चों और घर की जिम्मेदारी छोड़ सारा दिन बाहर ही लगा रहता

0
7

आज भी यहां महिला को लेकर आया और छोले-भटूरे पैक कराते वक्त पकड़ा गया. प्यार में लोग क्या-क्या नहीं करते, लेकिन ब्रजघाट गंगानगरी में जो हुआ, उसने सबको हैरान भी कर दिया. यहां एक पतिदेव अपनी प्रेमिका के लिए प्यार से गरमा-गरम छोले-भटूरे पैक करवा रहे थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि भटूरे तलने से पहले ही किस्मत उनका ‘रायता’ फैला देगी. बाबूगढ़ क्षेत्र के रहने वाले तीन बच्चों के पिता अपनी प्रेमिका को आश्रम के बाहर छोड़कर जैसे ही नाश्ते की दुकान पर दो प्लेट छोले-भटूरे पैक कराने पहुंचे, तभी पीछे से उनकी पत्नी वहां पहुंच गईं. फिर क्या था, छोले-भटूरे की खुशबू हवा में ही रह गई और सड़क पर जबरदस्त हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया. 

जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के रहने वाले तीन बच्चों के पिता अपनी प्रेमिका के साथ ब्रजघाट सैर-सपाटे पर आए थे. प्रेमिका को एक आश्रम के पास छोड़कर जनाब बड़े चाव से नाश्ते की दुकान पर पहुंचे और दो प्लेट छोले-भटूरे पैक करने का ऑर्डर दे दिया. इधर पत्नी, जिसे पति की हरकतों पर पहले से ही शक था, पीछे-पीछे सीधा ब्रजघाट पहुंच गई. नाश्ते की दुकान पर जब उसने पति को दो प्लेट छोले-भटूरे पैक कराते देखा, तो पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया.

पत्नी ने किया सवाल तो पति के हाथ-पांव फूले

पत्नी ने पूछा, आखिर ये दो प्लेट छोले-भटूरे किसके लिए पैक हो रहे हैं? बस फिर क्या था! पति के हाथ-पांव फूल गए और सड़क पर ही बहसबाजी शुरू हो गई. पत्नी कविता ने बताया कि पति घर से काम पर जाने की बात कहकर निकलते हैं, लेकिन लेडीज के साथ यहां वहां घूमते हैं और घर-परिवार व बच्चों की कोई सुध नहीं लेते. जिससे वे बेहद परेशान हो चुकी है.

युवक के परिवार ने क्या कहा?

वहीं मौके पर मौजूद युवक के पिता राजेंद्र और भाई पवन ने भी कहा कि वह अपने बच्चों और घर की जिम्मेदारी छोड़ सारा दिन बाहर ही लगा रहता है. आज भी यहां महिला को लेकर आया और छोले-भटूरे पैक कराते वक्त पकड़ा गया. दुकान के बाहर लोगों का हुजूम जमा हो गया और बीच बाजार में हुई इस तकरार के बाद मामला सीधे ब्रजघाट पुलिस चौकी पहुंच गया. 

चौकी में पुलिस के सामने दोनों पक्षों की सुनवाई हुई. सीओ गढ़मुक्तेश्वर के अनुसार, पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया और युवक को सख्त हिदायत दी कि भविष्य में इस तरह की स्थिति दोबारा पैदा न करे, जिसके बाद दोनों पक्षों को घर भेज दिया गया.

LEAVE A REPLY