कि इससे पहले भी आरोपी बुजुर्ग कई बार ऐसी हरकत कर चुका है। उसकी हरकतों से परेशान होकर CCTV कैमरा लगाया था, जिसके बाद वह जाल में फंस गया। उत्तर प्रदेश के कानपुर के नवाबगंज थाना क्षेत्र में महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक अधेड़ व्यक्ति महिला के साथ गलत तरीके से हरकत करता दिखाई दे रहा है। पीड़िता का आरोप है कि घटना का विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में महिला की ओर से पुलिस से शिकायत किए जाने के बाद पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर आरोपी बुजुर्ग शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।
CCTV में हरकतें हुई कैद
बताया जा रहा है कि रविवार रात करीब 10 बजे नवाबगंज क्षेत्र में रहने वाली महिला अपने घर के बाहर कूड़ा फेंकने के लिए निकली थी। महिला घर के पास ही नाली में कूड़ा डाल रही थी। इसी दौरान इलाके में रहने वाला करीब 50 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति वहां पहुंचा। इस दौरान आरोप है कि व्यक्ति ने महिला के साथ अश्लील हरकत करते हुए उसे गलत तरीके से छुआ। अचानक हुई इस हरकत से महिला घबरा गई और तुरंत वहां से भागकर अपने घर के अंदर चली गई। सीसीटीवी फुटेज में भी घटना के दौरान आरोपी की गतिविधियां कैद हो गई, जिसमें आरोपी की हरकतें साफ तौर पर नजर आ रही है। पीड़ित परिवार ने बताया कि बुजुर्ग काफी समय से ऐसी हरकतें कर रहा था, जिसके बाद परेशान होकर कैमरा लगवाया गया, और इस बार आरोपी बच न सका, CCTV में इसकी हरकतें कैद हो गई। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग
पीड़िता ने मामले को लेकर थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। महिला का आरोप है कि शिकायत करने के बावजूद तत्काल मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। मामला जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तब पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में FIR दर्ज की है।
मामले को लेकर नवाबगंज थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिली है और सामने आए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। पहली नजर में CCTV में नजर आ रही हरकतों के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। फुटेज और अन्य तथ्यों की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
























































