पश्चिम बंगाल में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया

0
2

उत्तर बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण आज दक्षिण और उत्तर बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं का येलो अलर्ट. पढ़ें मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट.

Aaj Ka Mausam 11 September West Bengal: उत्तर बंगाल की खाड़ी और उससे सटे बांग्लादेश क्षेत्र के ऊपर बने निम्न दबाव के क्षेत्र (Low Pressure Area) के सक्रिय होने से आज 11 सितंबर 2026 (शुक्रवार) को पूरेमौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज राज्य के उत्तर से लेकर दक्षिण तक कई हिस्सों में गरज-चमक, आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी.

दक्षिण बंगाल में कैसा है आज का मौसम

दक्षिण बंगाल के अधिकांश जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. मौसम विभाग ने पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, झारग्राम और बांकुड़ा जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश (7 से 11 सेमी) का येलो अलर्ट जारी किया है.

दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में तेज हवाएं, वज्रपात

दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली गिरने (वज्रपात) और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की प्रबल संभावना मौसम विभाग ने जतायी है.

ये भी पढ़ें: बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव, जानें अगले 7 दिन तक आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम

उत्तर बंगाल में कैसा रहेगा आज का मौसम

उत्तर बंगाल के ज्यादातर हिस्सों में आज हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला बना रहेगा. जलपाईगुड़ी और अलीपुरदुआर जिलों में एक-दो स्थानों पर मूसलाधार यानी भारी बारिश (7 से 11 सेमी) की चेतावनी दी गयी है. उत्तर बंगाल के सभी जिलों में आकाशीय बिजली चमकने और 30 से 40 किमी/घंटे की गति से आंधी चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

ये भी पढ़ें: बंगाल में अगले 15 दिन कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया भारी बारिश और आंधी का डबल अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

मछुआरों के लिए विशेष चेतावनी | Warning For Fisherman

पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बांग्लादेश तटों और उत्तर बंगाल की खाड़ी में 35-45 किमी/घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं की रफ्तार बढ़कर 55 किमी/घंटे तक पहुंच सकती हैं. समुद्र में ऊंची लहरें उठने और स्थिति अत्यंत खराब रहने के कारण मछुआरों को 11 सितंबर को समुद्र में न जाने की सख्त हिदायत दी गयी है.

ये भी पढ़ें: बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात आज होगा घनीभूत, अगले 6 दिन कैसा रहेगा कोलकाता का मौसम

वज्रपात और बारिश में बरतें ये सावधानियां

  • मेघ गर्जन, वज्रपात या तेज बारिश के दौरान खुले क्षेत्र में रहने की बजाय किसी सुरक्षित पक्के स्थान पर ही शरण लें.
  • बारिश के समय पेड़ों, लोहे के ढांचों और बिजली के खंभों के नीचे बिल्कुल न खड़े हों.
  • अगर तेज बारिश हो रही है और जलजमाव भी हुआ है, तो नदी, तालाब आदि से दूरी बनाये रखें.
  • जर्जर या कमजोर कच्चे मकानों के आसपास या संपर्क में आने से बचें.
  • यात्रा करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें और प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन करें.

LEAVE A REPLY