पत्नी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. फोरेंसिक टीम फ्लैट से सबूत जुटा रही है. आरोपी रामानुजन गोस्वामी की शादी करीब छह महीने पहले हुई थी
रिया मार्केट में एक बुटीक में काम करती थी
कहां हुई वारदात? पति रामानुजन का क्या काम था?
Guwahati murder case: असम के गुवाहाटी में एक पति ने 25 साल की पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. हाटीगांव इलाके में हुई इस वारदात के बाद आरोपी ने शव के टुकड़े किए, कुछ हिस्से कुत्तों को खिला दिए और सिर को फ्रिज में रख दिया. पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने हत्या के बाद थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया. मृतका की पहचान रिया तालुकदार गोस्वामी के रूप में हुई है. घटना का पता बसिष्ठपुर बाइलेन स्थित एक किराए के फ्लैट से चला. अपार्टमेंट से बदबू आने पर पड़ोसियों ने अधिकारियों को सूचना दी. इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा. अंदर खून के धब्बे, बिखरा हुआ सामान, शराब की कई बोतलें और एक धारदार हथियार मिला. सिर धड़ से अलग किया गया था. कटे हुए सिर को काले पॉलीथीन बैग में लपेटकर फ्रिज में रखा गया था. उसके शरीर पर भी गंभीर चोटों के निशान मिले हैं.
शव के कुछ हिस्से कुत्तों को खिलाए
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर हत्या के बाद आरोपी ने शव के कुछ हिस्से कुत्तों को खिला दिए थे. फोरेंसिक जांच के मुताबिक, हत्या शव मिलने से करीब 24 से 48 घंटे पहले हुई हो सकती है. शव को पोस्टमार्टम के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भेजा गया है. छह महीने पहले हुई थी शादी
जांच में पता चला है कि रिया और मुख्य आरोपी रामानुजन गोस्वामी की शादी करीब छह महीने पहले हुई थी. रिया नूनमती की रहने वाली थी और फैंसी बाजार के एसी मार्केट में एक बुटीक में काम करती थी. वह अपने पति के साथ फ्लैट में रहती थी. रामानुजन गौरीपुर का रहने वाला था और ड्राइविंग का काम करता था.
पुलिस के मुताबिक, आरोपी पहले ड्रग्स की लत के कारण करीब तीन महीने तक रिहैबिलिटेशन सेंटर में रहा था. जांच में यह भी सामने आया है कि उसे पत्नी के किसी दूसरे व्यक्ति के साथ संबंध होने का शक था. इसी शक को लेकर हत्या से एक रात पहले दोनों के बीच विवाद होने की बात कही जा रही है.
मां ने कहा- बेटा ऐसा नहीं था
रामानुजन की मां ने बताया कि उसने आखिरी बार 2 सितंबर को उनसे बात की थी. बातचीत में उसने पैसों की तंगी और ओला-ऊबर ड्राइवरों की हड़ताल का जिक्र किया था. मां के मुताबिक, रामानुजन रैपिडो चलाता था और दोनों की शादी 22 सितंबर 2025 को हुई थी. उन्होंने कहा कि बेटा शांत स्वभाव का था और वह इस घटना की निष्पक्ष जांच चाहती हैं.
फोरेंसिक टीम कर रही जांच
फोरेंसिक टीम, फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ और क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) की टीम फ्लैट की जांच कर रही है. पुलिस घटनाक्रम को जोड़ने के लिए सबूत जुटा रही है. रामानुजन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. वहीं, पुलिस रिया के एकमात्र जीवित भाई का पता लगाने की कोशिश कर रही है.


























































