रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ का लेटेस्ट एपिसोड ड्रामा और ट्विस्ट से भरपूर रहा.

0
14

करण पटेल के शो से बाहर होने के बाद निहारिका तिवारी की किस्मत पलट गई और उन्हें रूलर बनने का मौका मिला अमेजन प्राइम वीडियो का पॉपुलर रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ हर गुजरते एपिसोड के साथ और भी दिलचस्प होता जा रहा है. घर के अंदर कंटेस्टेंट्स के बीच बढ़ते तनाव और गेम में आ रहे बदलावों के बीच हर दिन नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं. आइए जानते हैं ‘राइज एंड फॉल 2’ के एपिसोड 13 में क्या खास हुआ.

‘राइज एंड फॉल 2’ के लेटेस्ट एपिसोड में जमकर हंगामा देखने को मिला. पेंटहाउस और बेसमेंट के कंटेस्टेंट्स के बीच कई मुद्दों को लेकर तनाव नजर आया. वहीं, करण पटेल की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें शो से बाहर होना पड़ा. करण के जाने से घर का माहौल काफी इमोशनल हो गया. स्वरा भास्कर और इरिना रुडाकोवा उन्हें विदाई देते वक्त फूट-फूटकर रोती नजर आईं.

करण पटेल को मिली स्पेशल पावर

शो से बाहर होने से पहले करण पटेल को एक खास पावर दी गई. उन्हें मौका मिला कि वो बेसमेंट के किसी एक वर्कर को रूलर बना सकते हैं.  करण को फैसला लेने के लिए थोड़ा वक्त दिया गया, जिसके बाद उन्होंने निहारिका तिवारी का नाम चुना. करण के इस फैसले के साथ ही निहारिका का ‘राइज’ हुआ और वो वर्कर से रूलर बन गईं.

निहारिका तिवारी की एंट्री से बदला गेम

इसके बाद पेंटहाउस में निहारिका तिवारी का जोरदार स्वागत हुआ. अल्टीमेट रूलर शहनाज पूनावाला भी उनके सपोर्ट में नजर आए. बाकी रूलर्स निहारिका के आने से खुश दिखाई दिए, लेकिन गौतम गुलाटी को उनका रूलर बनना पसंद नहीं आया. उन्होंने तुरंत अपनी नई चाल चलने की तैयारी शुरू कर दी वहीं, रूलर बनने के बाद भी निहारिका ने बेसमेंट के वर्कर्स का साथ नहीं छोड़ा. वो पेंटहाउस में रहते हुए भी उनके हक के लिए आवाज उठाती नजर आईं. अब निहारिका का ये कदम गेम में आगे क्या असर डालता है, ये देखना दिलचस्प होगा. अब होगा तख्तापलट

अब ‘राइज एंड फॉल 2’ में तख्तापलट होने वाला है. रूलर्स और वर्कर्स के बीच एक धांसू टास्क होने वाला है. इससे पहले शहजाद पूनावाला और गौतम गुलाटी के बीच जमकर बहस देखने को मिली. शहजाद ने गौतम से कहा कि वो घर के अल्टीमेट रूलर नहीं हैं, इसलिए उन्हें घर के फैसले लेने का अधिकार नहीं है. शहजाद की बात सुनकर गौतम गुलाटी की आंखें नम हो गईं

LEAVE A REPLY