GATE भारत की सबसे प्रतिष्ठित प्रवेश परिक्षाओं में से एक हैं. ऐसे में अगर आप GATE परिक्षा की तैयारी कर रहें है, तो परिक्षा से पहले ही जान लें मास्टर्स के लिए ये बेस्ट कॉलेज ऑप्शंस. इस परिक्षा की मदद से वे भारत के सबसे शिर्ष कॉलेजों में M.Tech या M.E में एडमिशन ले सकते हैं. इस परिक्षा का उद्देश्य इंजीनियरिंग करने वाले छात्रों की स्नातक योग्यता देखने के लिए किया जाता है. जिसके बाद उन्हें टॉप कॉलेज में एडमिशन मिल जाता है.
ऐसे में कई लोगों के मन में यह सवाल होता है कि GATE परिक्षा को पास करने के बाद किस कॉलेज में एडमिशन लेना बेहतर होगा. आइए जानते हैं GATE के बाद आपके करियर को आसान बनाने के लिए किस कॉलेज में एडमिशन लेना बेहतर होगा. जहां आपको पढ़ाई के साथ-साथ अच्छी नौकरी और स्कॉलरशिप का फायदा भी मिलता है.
रिलेटेड स्टोरी >
भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc बैंगलोर)
भारतीय विज्ञान संस्थान दुनिया के सबसे सर्वश्रेष्ठ कॉलेजों में गिना जाता है. यहां एडमिशन लेना कई छात्रों का सपना होता है. GATE स्कोर के आधार पर आप IISc में M.Tech, M.E. और PhD जैसे कार्यक्रमों में प्रवेश पा सकते हैं. यहां पढ़ने वाले छात्रों को भारत सरकार की ओर से फेलोशिप और मंथली स्टाइपेंड भी दिया जाता है. एम.टेक के बाद देश-विदेश की टॉप टेक कंपनियां और रिसर्च संगठन यहां के छात्रों को बहुत अच्छा पैकेज देते हैं. साथ ही यहां आधुनिक प्रयोगशालाएं और बड़े वैज्ञानिकों के साथ काम करने का मौका भी मिलता है.
आईआईटी में मिलेंगे अवसर
GATE पास करने के बाद IIT में M.Tech या Ph.D में प्रवेश लेना करियर के लिए बेहद शानदार और फायदेमंद अवसर होता है. IIT में M.Tech करने पर सरकार की ओर से हर महीने 12,400 रुपये की स्कॉलरशिप मिलती है. IIT के टॉप कॉलेज जैसे कानपुर, मद्रास, दिल्ली, और बॉम्बे में M.Tech करने के बाद देश-विदेश की बड़ी कंपनियों में लाखों के जॉब पैकेज मिलते हैं. यहां आधुनिक लैब, अनुभवी प्रोफेसर्स और बेहतरीन रिसर्च माहौल मिलता है.
एनआईटी देना बेस्ट करियर
GATE पास करने के बाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) से M.Tech या उच्च शिक्षा लेना भी करियर के लिए बहुत अच्छा और फायदेमंद विकल्प है. NIT से M.Tech करने के बाद सरकार छात्रों को हर महीने 12,400 रुपये की स्कॉलरशिप देती है. टॉप NIT कॉलेज जैसे त्रिची, वारंगल, सूरतकल, राउरकेला में पढ़ने के बाद बड़े और अच्छे जॉब ऑफर्स मिलते हैं.






























































