पहला मुकाबला क्राइस्टचर्च में खेला जाना है। इस मैच की पल-पल की अपडेट आपको यहां मिलती रहेंगी।
India vs New Zealand 1st T20I LIVE Score: इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड 5 मैच की T20 सीरीज का आगाज आज यानी गुरुवार 22 अक्टूबर से हो रहा है। टीम इंडिया के लिए यह सबसे कठिन दौरों में से एक है। आखिरी बार दोनों टीमों की भिड़ंत टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में हुई थी, जहां भारत ने कीवी टीम को बुरी तरह हराया था। ऐसे में मेजबान न्यूजीलैंड की टीम चाहेगी कि भारत को यहां हराया जाए और वर्ल्ड कप की हार के जख्मों पर थोड़ा मरहम लगाया जाए। ये मुकाबला लोकल टाइम के अनुसार तो रात को 8 बजे से शुरू होगा, लेकिन उस समय भारत में दोहर के साढ़े 12 बजे होंगे।
भारत की संभावित XI: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव/वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप सिंह
न्यूजीलैंड की संभावित XI: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन 22 Oct 2026, 10:54:21 AM IST
India vs New Zealand LIVE Score: क्या वैभव को मिलेगा मौका?
वैभव सूर्यवंशी को क्या न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में मौका मिलेगा? ये एक बड़ा सवाल है। हालांकि, अगर श्रेयस अय्यर की प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस पर ध्यान दें तो आपको पता चलेगा कि अभी भी मैनेजमेंट संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की ओपनिंग जोड़ी के साथ उतरने वाला है। 22 Oct 2026, 09:47:49 AM IST
India vs New Zealand LIVE Score: कितने बजे शुरू होगा मैच?
इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड पहला टी20 मैच कितने बजे शुरू होगा? ये बड़ा सवाल है, जिसका जवाब यह है कि लोकल टाइम के अनुसार मैच रात को 8 बजे शुरू होगा, लेकिन उस समय भारत में दोपहर के साढ़े 12 बज चुके होंगे। 22 Oct 2026, 09:21:49 AM IST
India vs New Zealand LIVE Score: पहला टी20 मैच आज
टीम इंडिया का न्यूजीलैंड दौरा आज से शुरू हो रहा है। पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज क्राइस्टचर्च में खेला जाना है। दोनों देशों के बीच एक इंटेंस सीरीज देखने को मिल सकती है।




























































