जनपद ने ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ के निर्धारित लक्ष्य को किया पूर्ण

0
113

लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित कराने में बैंकों का रहा महत्वपूर्ण योगदान: परमहंस मौर्य


रायबरेली : जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशन तथा मुख्य विकास अधिकारी अंजूलता के पर्यवेक्षण में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत जनपद ने अपने निर्धारित लक्ष्य को सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया है।
वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के अन्तर्गत जनपद को आवंटित 2300 के लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इस योजना में जनपद के प्रमुख बैंकों के सहयोग से 2300 के शत-प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित कर ली गयी है। 2300 के लक्ष्य के सापेक्ष बैंकों द्वारा 2303 पत्रावलियों का वितरण किया गया है, जिसका कुल वितरण प्रतिशत 100.13 प्रतिशत रहा। बैंक ऑफ महाराष्ट्र, भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब एण्ड सिंध बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, आईडीबीआई बैंक एवं यूको बैंक द्वारा आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष 100 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति की गयी है। जनपद की 100 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित कराने में उक्त बैंकों का महत्वपूर्ण योगदान है।
उपायुक्त उद्योग परमहंस मौर्य द्वारा अवगत कराया गया कि जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी महोदया के कुशल निर्देशन उनके द्वारा योजना के नियमित एवं प्रभावी अनुश्रवण व अग्रणी जिला प्रबंधक के विशेष सहयोग उनके द्वारा किये गये परिश्रम के कारण योजनान्तर्गत शत-प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित की गयी है। शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करने वाले 24 जनपदों में जनपद रायबरेली भी सम्मिलित है।

LEAVE A REPLY