धान खरीद व्यवस्था सुचारू रखने के लिए तहसीलवार उप जिलाधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित

0
11


रायबरेली : जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में मूल्य समर्थन योजना के अंतर्गत धान खरीद व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए जनपद रायबरेली की प्रत्येक तहसील के उप जिलाधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। यह व्यवस्था शासनादेश के खाद्य तथा रसद अनुभाग-4 के प्रस्तर संख्या 35.1 एवं 35.2 में दिए गए प्रावधानों के अनुसार की गई है।
नामित नोडल अधिकारियों की जिम्मेदारी होगी कि धान क्रय केंद्रों पर खरीद, धान का सुरक्षित भंडारण, संबंधित चावल मिलों को नियमानुसार धान का प्रेषण तथा केंद्रीय पूल में कस्टम मिल्ड राइस (सीएमआर) का भंडारण सुचारू रूप से सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही, यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी परिस्थिति में धान खरीद कार्य प्रभावित न होने पाए।
जिलाधिकारी ने बताया कि जिला खाद्य विपणन अधिकारी, रायबरेली को अपर जिला खरीद अधिकारी नामित किया गया है।

LEAVE A REPLY