पीड़ित परिवार को उपलब्ध कराई गई चार लाख रुपये की राहत धनराशि

0
24

मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास स्वीकृत- एडीएम
रायबरेली : जनपद रायबरेली के तहसील लालगंज क्षेत्र के ग्राम ऐंधी, परगना खीरों में दिनांक 24 अप्रैल 2026 को अज्ञात कारणों से कच्ची झोपड़ी में अचानक आग लगने से एक अत्यंत दुखद घटना घटित हुई, जिसमें आदित्य (3 वर्ष) पुत्र रामसुमेर की असामयिक मृत्यु हो गई।
अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अमृता सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी महोदया के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए समस्त आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कर शासन द्वारा अनुमन्य राहत सहायता के अंतर्गत पीड़ित परिवार को चार लाख रुपये की राहत धनराशि उनके बैंक खाते में हस्तांतरित कर दी गई है, इसके अतिरिक्त मृतक की माता रेशमी पत्नी रामसुमेर को मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास की स्वीकृति आज दिनांक 27 अप्रैल 2026 को प्रदान कर दी गई है, जिससे परिवार को सुरक्षित एवं स्थायी आवास उपलब्ध हो सके।
उन्होंने बताया कि प्रभावित परिवार के पुनर्वास एवं आजीविका सहायता हेतु मनरेगा योजना के अंतर्गत 90 दिवसों की अकुशल मजदूरी उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय निर्माण हेतु ₹12,000 की धनराशि भी पृथक रूप से प्रदान की जाएगी।
इसके अतिरिक्त, परिवार को निशुल्क विद्युत कनेक्शन एवं एलपीजी गैस कनेक्शन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे उन्हें मूलभूत सुविधाओं का लाभ सुनिश्चित हो सके।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है तथा इस कठिन समय में प्रशासन पूर्ण संवेदनशीलता एवं मानवीय दृष्टिकोण के साथ उनके साथ खड़ा है।

LEAVE A REPLY