सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना हुई. वहीं तनुश्री ने अब अपने इस कमेंट की वजह बताई है. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार को निधन हो गया था. एक्टर की अचानक मौत पर फैंस से लेकर तमाम सेलेब्स और नेताओं ने शोक जताया. वहीं तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर के निधन पर रिएक्शन देते हुए ईविल डेड कहा था जिसके बाद उन्हें काफी ट्रोल होना पड़ा. इसके बाद तनुश्री ने इंस्टा पर एक नई वीडियो अपलोड कर अपने विवादित कमेंट की वजह बताई और कहा कि उन्होंने नाना पाटेकर की वजह से बहुत कुछ झेला है. तनुश्री ने अपने विवादित कमेंट की बताई वजह
तनुश्री ने सोशल मीडिया पर अपनी एक वीडियो पोस्ट की है. वीडियो में वे कहती नजर आ रही हैं, “वैसे इतनी रात को लाइव आने की जरूरत तो नहीं थी लेकिन जो नेगेटिविटी मुझे मिल रही है ना, मै उसे इमेजिन भी नहीं कर सकती. लोग इतने गूंगे-बहरे है. दुनिया का एक्सपीरियंस किसी इंसान के साथ अलग हो सकता है, लेकिन मेरा एक्सपीरियंस तो मुझे पता है ना किसी इंसान के साथ. और मैं तो गड़े मुर्दे उखाड़ना भी नहीं चाहती हूं इसलिए मैंने अपने रिएक्शन को पिजर्व रखा है ताकि कुछ दिनों बाद मैं अपना रिएक्शन दूं. कोई मर गया है इसका मतलब ये तो नहीं हैं ना कि उसने जिंदगी भर जितने कांड किए हैं वो सारे साफ हो गए हैं. उसने जितने लोगों को परेशान किया है. जितने लोगों को विक्टिमाइज किया है, वो क्या खाता बंद हो जाता है. लोग माफ करने की बात कर रहे हैं लेकिन भगवान भी बिना माफी मांगे माफ नहीं करता. भगवान से भी अगर कोई माफी की अपेक्षा रखता है तो उसे पश्चाताप करना पड़ता है. पहले तो माफी मांगनी पड़ती है. अपने गुनाह को कबूलना पड़ता है कि हां मैंने किसी की जिंदगी बर्बाद की, हां मैंने किसी के साथ बहुत गलत किया. झुंड मिलाके, और लोगों को मिलाकर एक इंसान के पीछे हम हाथ धोकर पड़ गए ‘मी टू के बाद बहुत कुछ झेला’
तनुश्री आगे कहती हैं, “आप लोगों को पता है मी टू मूवमेंट के बाद से मेरी क्या हालत रही है. जो लड़की हफ्ते में पांच दिन वर्कआउट करती थी. जो लड़की बिंदास किसे से डरे दुनियाभर में घूमती फिरती थी. जब मैं मॉडल थी, मिस इंडिया थी तब भी मुझे सिक्योरिटी इश्यूज नहीं हुए. मीटू के बाद मेरे साथ ऐसी -ऐसी घटनाएं घटी हैं ना कि कुछ तो बोलने लायक भी नहीं हैं इंस्टाग्राम पर आप शरीफों का शर्म से चेहरा पानी-पानी हो जाएगा. आप लोगों को पता नहीं है कि मेरे साथ क्या-क्या चीजें हुई हैं. 2024 में किसी ने मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए. गुंडे फॉलो करते थे मुझे हर जगह.”
ईविल डेड बयान को लेकर क्या बोलीं तनुश्री?
तनुश्री आगे कहती हैं, “जब मैने कहा कि ईविल इज डेड तो वाकई मेरा इससे मतलब था. मेरे लिए ये रिएलिटी है. मतलब ये मरते-मरते भी मुझे परेशान कर गया. मुझे जरूरत नहीं थी कि आकर एक्सप्लेनेशन देने की. लेकिन जो ये वेव ऑफ निगेटिविटी चल रही है ना, कुछ फालतू के यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर अपने व्यूज और लाइक्स बढ़ाने के लिए अपनी टिप्पणी कर रहे हैं मुझ पर. तुम अपने आप को मेरी परिस्थिति में रहकर देखो, तुम तो चार दिन नहीं झेल पाओगे जो मैंने झेला है साल 2020 के बाद मेरी जान पर हमले हुए हैं. कितनी ही घटनआएं हैं, मैंने तो इंटरव्यूज में बहुत कम बताए हैं.”
‘शैतान मरा है’
तनुश्री ने कहा, “साल 2020 के बाद अपनी जिंदगी के हर एक दिन मैंने स्ट्रगल किया है और बहुत कुछ झेला है उस आदमी की वजह से. ये कौन सा शरीफ आदमी है ये अंडरवर्ल्ड डॉन मान्या सुरमय का कजिन है नाना पाटेकर, ये शैतान मरा है, मेरी जिंदगी का जो सबसे बड़ा असुर था जिसने मेरा जीना हराम करके रखा था.
कसम महादेव की कुछ दिन पहले मैं इतना थक हार गई थी कि मैं काली मंदिर में जाकर रोया करती थी. लेकिन मेरी परेशानी इतनी जल्दी खत्म नहीं होने वाली क्योंकि ये अकेला नहीं था ना बॉलीवुड माफिया का हिस्सा था. लेकिन एक मरा है और मेरे दिल को सुकून पहुंचा है कि मेरे कान्हा ने मेरी लाज रख ली. मैं काली मंदिर जाकर हमेशा प्रार्थना करती थी कि मैं इन लोगों को मेरी जिंदगी से हटा दो, मेरे पीछे पड़ गए हैं, मुझे जीने नहीं दे रहे हैं. मैं हताश हो गई थी क्योंकि 5-7 साल से आप लड़ रहे हैं उस आदमी से जिसने बाकी लोगों को अपने साथ मिलाकर मुझे परेशान करने का दृढ निश्चय कर लिया है. वो पुराना शैतान था..” मेंटल ट्रामा की वजह से मूवी का नाम सुनते ही छूट जाते थे पसीने’
तनुश्री आगे कहती हैं, “मैं 24 साल की थी जब वो इंसीडेंट हुआ था. मैं उभरता सूरज थी जो अलग दिशा में जा रही थी, मेंटल ट्रामा तो दिया ही मुझे साइकोलॉजिकल ट्रॉमा भी दिया और मेरा मन ही नहीं किया फिर फिल्म सेट पर जाने का. मुझे सेट पर जाने में घबराहट होती थी और मूवी का नाम सुनकर मेरे पसीने छूट जाते थे. वो शैतान नहीं महाशैतान था और ये मेरी मां का महा चमत्कार है. जब पुलिस प्रशासन सब ने निर्णय लिया ना कि हम तुम्हे न्याय नहीं देंगे, मुझे पिछले पांच-6 सालों में इतना परेशान किया गया कि मेरा हर एक पल एक परीक्षा से कम नहीं था. वो मैं थी कि इस परीक्षा में मैं पास हो गई. मेरी जगह कोई और होता तो वो कब का मर गया होता.
तनुश्री ने आगे कहा, “कोई लड़की इंस्टाग्राम पर मेरे लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रही थी, भगवान करे उसे जीवन में नाना पाटेकर जैसे ही लोग मिले तब उसे समझ आएगा. जो मुझे ट्रोल कर रहे हैं मैं उनके लिए भगवान से प्रार्थना करती हूं कि उनकी बहू बेटियों और बहनों के जीवन में नाना पाटेकर जैसे लोग मिले. जो प्रताड़ना मैंने मीटू से पहले और मीटू के बाद झेली वो भी वे झेलें तब इन्हें समझ आएगा.
मैं बीमार हो गई थी परेशान होकर, मुझे इतनी एंग्जाइटी दी. मुझे आज भी ट्रॉमा है आज भी. मैं वो इंसान नहीं रही जो बिंदास जीती थी. नाना पाटेकर सैडिस्टिक, सिक और साइकोपैथ था. उसकी डेथ एक चमत्कार से कम नहीं है. उनसे पूछो जो इसके विक्टिम रहे हैं. जो आज श्रद्धांजलि दे रहे हैं तुम कभी उस इंसान से मिले थे अगर मिलते ना तब पता चलता कि वो कैसा था.”
‘पनौती के जाने से पहुंचा है सुकून’
तनुश्री ने आगे कहती हैं, ” दो दिन पहले मैं इतनी परेशान थी क्योंकि मेरा इवेंट था और मोस्टली मेरे ट्रैवल के दौरान मुझे परेशान किया गया है. मैं जिस होटल रूम में रूकती थी वहां उसकी चाबी लेकर कोई कमरे में घुसने की कोशिश करता था. मुझे हर जगह गुंडे फॉलो कर रहे थे. पनौती गई ना मुझे इस बात का सुकून है कि कम से कम एक इंसान तो गया ना. ये वही ग्रुप है बॉलीवुड का जो विक्टिम को इतना प्रताड़ित करते हैं कि वो या तो सुसाइड कर लेते हैं या उनका मर्डर कर देते हैं. ये उसी गुट का मेंबर था. इन्होंने सोच रखा था कि मेरे भाग्य का ये फैसला करके रखेंगे. जो मैंने बोला है ना ईविल डेड तो एक बुरा मरा है लेकिन प्रार्थना करती हूं कि बाकी भी मरें ताकि लोगों का पिंड छूटे.”
तनुश्री और नाना का #MeToo विवाद
2018 में भारत में चले #MeToo मूवमेंट के दौरान तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगया था. तनुश्री ने 2018 की फ़िल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज’ के एक गाने की शूटिंग के दौरान पाटेकर पर गलत व्यवहार और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था. उनके आरोपों के मुताबिक, यह घटना तब हुई जब मुंबई के फिल्मिस्तान स्टूडियो में गाने की शूटिंग हो रही थी. उन्होंने आरोप लगाया कि शूटिंग के दौरान पाटेकर ने उनके साथ गलत व्यवहार किया. हालांकि, पाटेकर ने इन आरोपों से इनकार किया था.





























































