इस दौरान करण जौहर ने जाह्नवी कपूर के पेद्दी विवाद को लेकर बात की। उन्होंने रश्मिका से कहा कि उन्होंने (करण) कभी उनके (रश्मिका) के बारे में इस तरह की बातें नहीं सुनी हैं। करण की बात का जवाब देते हुए रश्मिका ने कहा कि वो अपनी एक बाउंड्री बनाकर चलती हैं। फिल्मों में बिकिनी पहनने से Rashmika Mandana को है ऐतराज? बोलीं- मैं ऐसी इंसान नहीं हूं…
कॉफी विद करण में आईं रश्मिका मंदाना
रश्मिका मंदाना हाल ही में अपने पति विजय देवरकोंडा के साथ कॉफी विद करण के एपिसोड में पहुंचीं। इस दौरान करण जौहर ने जाह्नवी कपूर के पेद्दी विवाद को लेकर बात की। उन्होंने रश्मिका से कहा कि उन्होंने (करण) कभी उनके (रश्मिका) के बारे में इस तरह की बातें नहीं सुनी हैं। करण की बात का जवाब देते हुए रश्मिका ने कहा कि वो अपनी एक बाउंड्री बनाकर चलती हैं।
रश्मिका तय करती हैं अपनी बाउंड्री?
करण ने रश्मिका मंदाना से पेद्दी विवाद के बारे में बात करते हुए कहा, “हमने (जाह्नवी और करण) इस बारे में बात की थी, उन्होंने पेद्दी वाले अनुभव को लेकर बात भी की थी। उसके इर्द-गिर्द काफी चर्चा हुई थी। मैंने कभी वो आपके साथ नहीं होते देखा। क्या आप उस चीज को लेकर सतर्क हैं? क्या आपको अपनी बाउंड्री तय करनी पड़ती हैं?
बिकिनी पहनने को लेकर क्या बोलीं रश्मिका मंदाना?
रश्मिका ने करण जौहर के सवाल का जवाब देते हुए कहा, “हां, कुछ चीजें ऐसी हैं जिनको लेकर मैं सहज नहीं हूं। हां, कुछ किरदारों को शायद बिकिनी या कुछ पहनना पड़ सकता है। फिर भी, मैं उन लोगों (डायरेक्ट-प्रोड्यूसर्स) को बता देती हूं कि मैं अपनी पूरी स्किन दिखाने में सहज नहीं हूं…मैं वैसी इंसान नहीं हूं। लेकिन जब आप कमर्शियल फिल्में करते हैं, ऐसी कॉस्ट्यूम्स होंगी जिन्हें लेकर आप सहज नहीं होंगे। इसलिए कुछ सीमाएं हैं जो मैं अपने लिए तय करती हूं। अक्सर निर्देशक इससे सहमत होते हैं, क्योंकि मैं ऐसे ही लोगों के साथ काम करना पसंद करती हूं।”
किस चीज को आसान बनाने की बात करती नजर आईं रश्मिका?
रश्मिका की इस बातचीत में विजय देवरकोंडा ने भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा, “लेकिन ये चुनौती वाला होता है, ये सब बातचीत भी। रश्मिका ने भी हामी भरी और माना की इन सब चीजों के बारे में बात करना चुनौती वाला होता है। रश्मिका ने आगे कहा, “आप लोगों को इस चीज को आसान बनाना चाहिए कि एक्टर्स आपके पास आकर इस बारे में बात कर सकें, क्योंकि मुझे भी ये काफी मुश्किल लगता है। कभी-कभी जब मैं कोई काम नहीं करना चाहती, लेकिन ऐसा करने के लिए बहुत हिम्मत लगती है, तब मैं विजय से पूछती हूं कि क्या मुझे बस यह बात बोल देनी चाहिए?”

विजय बोले- एक्ट्रेसेस के लिए होना चाहिए सपोर्ट सिस्टम
रश्मिका की बात को आगे बढ़ाते हुए विजय ने कहा, “उन सबको एक ऐसे सपोर्ट सिस्टम की जरूरत होती है जो उन्हें यह बता सके कि अपनी बात पर अड़े रहना और ‘ना’ कहना बिल्कुल ठीक है। क्योंकि लोग आपको ये महसूस करा सकते हैं कि आप एक एक्ट्रेस हैं, आपने फिल्म साइन की है, क्या ये आपका काम नहीं है? ताकि उनपर दबाव बनाया जा सके और वो सोचें कि क्या मैं प्रोफेशनल नहीं हूं?
रश्मिका और विजय की बात करें तो इस साल ही दोनों शादी के बंधन में बंधे हैं। कॉफी विद करण में विजय और रश्मिका ने बताया कि रश्मिका ने ही विजय से शादी को लेकर बात की थी। विजय ने रश्मिका से कहा था कि उन्हें 100 बार शादी के लिए पूछना होगा, तभी वो शादी करेंगे। विजय को इस बात के लिए सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया जा रहा है। क्या है जाह्नवी कपूर और पेद्दी विवाद?
जून 2026 में रिलीज हुई राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘पेद्दी’ के दृश्यों पर दर्शकों ने सवाल उठाए थे। लोगों का कहना था कि फिल्म में जाह्नवी के शरीर, कमर और क्लीवेज पर जरूरत से ज्यादा क्लोज-अप शॉट्स का इस्तेमाल किया गया है। बढ़ते विरोध और आलोचना के बाद, फिल्म के डायरेक्टर बुच्ची बाबू सना ने सोशल मीडिया पर माफी मांगी थी और फिल्म से कुछ आपत्तिजनक सीन्स हटाने का फैसला लिया था।