20 अगस्त को शनि देव बुध के नक्षत्र रेवती में प्रवेश कर जायेंगे।

0
5

इस नक्षत्र में बुध का आना 4 राशियों के लिए शुभ साबित होगा। चलिए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं ज्योतिष शास्त्र अनुसार, शनि जब भी अपनी राशि या नक्षत्र बदलते हैं तो उसका कुछ न कुछ प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। 20 अगस्त को शनि देव रेवती नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं। इस नक्षत्र में शनि का प्रवेश करना जहां कुछ राशियों की टेंशन बढ़ाने वाला साबित हो सकता है, तो वहीं कुछ राशियां ऐसी भी हैं जिन्हें इससे लाभ मिलेगा। इन राशियों के लोग करियर में अपार सफलता प्राप्त करेंगे। चलिए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं। वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वालों के लिए यह नक्षत्र परिवर्तन शुभ साबित होगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिलेगी और वेतन वृद्धि के भी योग बन रहे हैं। कार्यस्थल पर आपके काम की जमकर तारीफ होगी। उच्च अधिकारी आपके काम से इंप्रेस रहेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो जाएगी। मनचाही नौकरी मिलने के योग बनेंगे।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। नौकरी में कई अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार में नए सौदे तय करने में सफल रहेंगे, जिससे धन लाभ के प्रबल योग हैं। यात्रा से अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों के लिए बुध का नक्षत्र परिवर्तन किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा। नौकरी में चल रही रुकावटें दूर होंगी। साथ ही सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे और इस दौरान पैसों की बचत करने में भी सफल रहेंगे। आपको हर काम में भाग्य का साथ मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों के आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी पुराने निवेश से अच्छा लाभ प्राप्त होने के योग हैं। जीवनसाथी का हर काम में सहयोग मिलेगा।

शनि को मजबूत करने के सरल उपाय

  • शनि ग्रह को मजबूत करना चाहते हैं तो शनिवार के दिन काले तिल, उड़द की दाल या सरसों के तेल का दान जरूर करें।
  • शनिवार में ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें।
  • शनिवार में पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
  • मंगलवार और शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें।

यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

LEAVE A REPLY