स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत पोषण किट वितरण का आयोजन सम्पन्न

0
184


रायबरेली : स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत जेसीआई एल्युमिनी क्लब रायबरेली द्वारा “करुणा कार्यक्रम- पोषण किट वितरण” का सफल आयोजन बेला भेला उत्तरपारा, रायबरेली में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य टी.बी. मरीजों को उचित पोषण एवं संबल प्रदान करना है। आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवीन चन्द्र ने स्वयं मरीजों को पोषण किट वितरित की साथ ही निरूक्षय मित्रों को सम्मानित किया गया, इस सराहनीय पहल के लिए जेसीआई एल्युमिनी क्लब का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर 37 टी.बी. मरीजों को पोषण किट वितरित की गई। प्रोग्राम ऑफिसर जेसी अनुराग मिश्रा ने सभी अतिथियों, सदस्यों एवं मरीजों का आभार व्यक्त किया।
अध्यक्ष जेसी सुशील कुमार सिंह ने कहा कि “मानव सेवा ही सच्ची ईश्वर सेवा है। करुणा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह ऐसी भावना है जो हमें दूसरों के दर्द को समझने और उन्हें कम करने की प्रेरणा देती है।” उन्होंने बताया कि क्लब केवल सेवा कार्यक्रम ही नहीं करता, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने हेतु लगातार कार्यरत है। संस्था द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, रक्तदान, सिविल सेवा तथा आगामी ‘बॉडी एवं ऑर्गन डोनेशन जागरूकता अभियान’ जैसे प्रयास निरंतर जारी हैं। “करुणा कार्यक्रम” के माध्यम से जेसीआई एल्युमिनी क्लब ने यह संदेश दिया कि समाज की सेवा ही संगठन का वास्तविक ध्येय है। कार्यक्रम का संचालन अलंकार शर्मा जी एवं जेसी सर्वेश श्रीवास्तव ने किया।
इस अवसर पर इस अवसर पर डॉ. राकेश यादव, डॉ. शम्स रिजवान, डॉ. अरुण, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डी.एस. अस्थाना, जिला पब्लिक प्राइवेट समन्वय मनीष श्रीवास्तव, एसटीएस अलंकार शर्मा, के के श्रीवास्तव, एसटीएलएस अखिलेश त्रिवेदी दीपू पटेल, एवं मेडिकल स्टाफ एवं मरीज के साथ ही क्लब की ओर से जेसी राजेश शर्मा, जेसी राकेश चांदनी, जेसी अभिषेक गोयल, जेसी सर्वेश श्रीवास्तव, जेसी संजय श्रीवास्तव, जेसी अनुराग मिश्रा (प्रोग्राम ऑफिसर), जेसी गौरव जैन (सचिव) एवं जेसी सुशील कुमार सिंह (अध्यक्ष) सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY