NHB उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा यूनिवर्सिटी ने पहले और दूसरे चरण की काउंसलिंग में आवंटित 12 और MBBS सीटें रद्द कर दी.

0
3

सीटों के लिए उम्मीदवारों ने कैटेगरी से जुड़े गलत प्रमाण पत्र का इस्तेमाल किया. उत्तराखंड में नीट यूजी स्टेट काउंसलिंग के दौरान फर्जी प्रमाण पत्रों के इस्तेमाल का मामला सामने आने के बाद मेडिकल एडमिशन पर कार्रवाई जारी है. एचएनबी उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा यूनिवर्सिटी ने पहले और दूसरे चरण की काउंसलिंग में आवंटित 12 और एमबीबीएस सीटें रद्द कर दी हैं. आरोप है कि इन सीटों को हासिल करने के लिए उम्मीदवारों ने स्थायी निवास, जाति, ईडब्ल्यूएस, अनाथ और दूसरे उप-कैटेगरी से जुड़े प्रमाण पत्र का इस्तेमाल किया था, जिन्हें जांच में फर्जी पाया गया. इन 12 सीटों का आवंटन हल्द्वानी, श्रीनगर, हरिद्वार, अल्मोड़ा और दून मेडिकल कॉलेज में हुआ था. यूनिवर्सिटी ने इन सीटों को अब आगे होने वाली काउंसलिंग के लिए खाली मानने की बात भी कही है. इससे पहले स्वतंत्रता सेनानी आश्रित कैटेगरी से जुड़े तीन उम्मीदवारों की सीटें भी निरस्त की जा चुकी है. 

यूनिवर्सिटी की ओर से जारी की गई जानकारी के अनुसार रद्द की गई इन 12 सीटों से जुड़े सभी मामले उधम सिंह नगर जिले के हैं. इनमें ओबीसी ओपन, एससी ओपन, ईडब्ल्यूएस ओपन और अनारक्षित अनाथ जैसी कैटेगरी के तहत सीटें हासिल की गई थी. इनमें हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज की कई सीटें शामिल है. इसके अलावा श्रीनगर मेडिकल कॉलेज, हरिद्वार मेडिकल कॉलेज, अल्मोड़ा और दून मेडिकल कॉलेज में भी सिटी रद्द की गई है. यूनिवर्सिटी की लिस्ट के अनुसार इनमें से 10 उम्मीदवार संबंधित मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन ले चुके थे, जबकि एक ने एडमिशन नहीं लिया और एक उम्मीदवार ने एडमिशन के बाद सीट छोड़ दी थी. 

रिलेटेड स्टोरी >>

778 एडमिशन के डॉक्यूमेंट की जांच जारी 

फर्जी प्रमाण-पत्रों की शिकायतों के बाद यूनिवर्सिटी ने पहले और दूसरे चरण में हुए 778 एडमिशन से जुड़े डॉक्यूमेंट को वेरिफिकेशन के लिए जिलों को भेजा था. इनमें स्थायी निवास, जाति, ईडब्ल्यूएस, अनाथ और दूसरी उप-कैटेगरी से संबंधित प्रमाण पत्र शामिल हैं. जिला प्रशासन और संबंधित मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्यों के माध्यम से इन डॉक्यूमेंट की जांच कराई जा रही है. परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर विजय जुयाल के अनुसार जिलों से वेरिफिकेशन रिपोर्ट लगातार मिल रही है. किसी उम्मीदवार के प्रमाण पत्र फर्जी पाए जाने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी

LEAVE A REPLY