जनपद रायबरेली में 11 व 15 सितम्बर को रायबरेली में सजेगा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का मंडप

0
23

रायबरेली। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जनपद रायबरेली में दो भव्य सामूहिक विवाह समारोहों का आयोजन किया जाएगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी आर.वी. सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रशासन ने इन आयोजनों की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

​तय कार्यक्रम के अनुसार:

  • 11 सितम्बर 2026: निनावां मैदान, साकेत नगर चौराहा के पास, परसदेपुर।
  • 15 सितम्बर 2026: राणा बेनीमाधव मैदान, विकास खण्ड अमावां के पास।

​जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि योजना के अंतर्गत पात्र जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जाएगा, जिससे गरीब व जरूरतमंद परिवारों को सहायता मिलेगी। इन आयोजनों को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं

LEAVE A REPLY