तो आप इस ट्रिक से पूरे हफ्तेभर के लिए पोहा बनाकर रख सकते हैं। ये पोहा खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है और पूरे हफ्ते खराब नहीं होगा। इसे बनाना भी आसान है। नाश्ते में पोहा खाना लोगों को काफी पसंद होता है। पोहा को लोग हल्का और कम तेल वाला नाश्ता मानकर शौक से खाते हैं। लेकिन अगर आपके पास सुबह जल्दी-जल्दी में पोहा बनाने का समय नहीं होता तो आप इसे हफ्तेभर के लिए एक बार में ही बनाकर स्टोर कर सकते हैं। इस पोहा को आप सूखा या गीला कैसे भी खा सकते हैं। इसे तैयार करना भी बेहद आसान है। तो चलिए जानते हैं इंस्टेंट पोहा की आसान रेसिपी।
सूखा पोहा बनाने की रेसिपी
पहला स्टेप- 4 कटोरी पतला वाला पोहा, 5-6 हरी मिर्ची, 15-20 करी पत्ता, स्वादानुसार नमक, 1 चम्मच सरसों, 1 बड़ा चम्मच हल्दी पाउडर, 2-3 चमच ऑयल, मूंगफली और पसंदीदा ड्राई फ्रूट्स लेने हैं।
दूसरा स्टेप- अब सबसे पहले पोहा फ्राई बनाने के लिए पहले एक कड़ाही लें और उसमें तेल गर्म होने के लिए रख दें। तेज गर्म हो जाए तो उसमें मूंगफली फ्राई करके निकाल लें। अगर काजू बादाम डालना चाहते हैं तो उन्हें भी हल्का फ्राई करके निकाल लें।
तीसरा स्टेप- अब बचे हुए तेल में पूरा 1 चम्मच भरकर राई यानि सरसों डाल दें। इसमें करी पत्ता और हरी मिर्च को काटकर डाल दें। जब हरी मिर्च भुन जाए तो इसमें हल्दी डालें और सारी चीजों को मिलाएं। अब इसमें पोहा को डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
चौथा पहला स्टेप- अब पोहा का क्रिस्पी होने तक लगातार चलाते हुए भूनना है। ध्यान रखें पोहा को धीमी आंच पर फ्राई करना है जिससे वो अच्छी तरह से क्रिस्पी हो जाए। अब पोहा में नमक मिला दें और इसमें फ्राई की गई मूंगफली और काजू बादाम भी मिक्स कर दें।
पोहा फ्राई बनकर तैयार है। अब इसे चाय के साथ इंजॉय करें। इस पोहा को आप सफर में ले जा सकते हैं। महीनों तक इस तरह बना पोहा खराब नहीं होता है। आप इसे झटपट नाश्ते में शामिल कर सकते हैं। आप इस पोहा से गीला पोहा भी बना सकते हैं। बस इसके लिए आपको पोहा में मूंगफली और काजू बादाम मिक्स नहीं करने हैं। इन्हें अलग से भूनकर किसी जार में रख लें। अब जब पोहा खाने का मन हो तो तैयार पोहा मिक्स पर गर्म पानी छिड़ते हुए इसे हल्का गीला कर लें। पोहा को किसी टाइट कंटेनर में बंद करके 5 मिनट के लिए छोड़ दें। अच्छी तरह से 2-3 बार हिलाते हुए मिक्स कर लें। फटाफट तैयार है गीला वाला पोहा, इसके ऊपर से नमकीन, भुनी मूंगफली, काजू-बादाम और नींबू डालकर सर्व करें। आपका बाजार से ज्यादा अच्छा इंस्टेंट पोहा बनकर तैयार है।




















































