रायबरेली : मा० राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात, उ०प्र० दिनेश प्रताप सिंह ने आज सदर विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड आमावां अंतर्गत ग्राम सारीपुर में किसान बाजार का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि किसान बाजार के संचालन से स्थानीय किसानों को अपनी उपज सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचाने का सशक्त मंच मिलेगा, जिससे उन्हें उनकी फसलों का उचित मूल्य प्राप्त हो सकेगा। साथ ही, क्षेत्रीय नागरिकों को ताजी सब्जियां एवं अन्य कृषि उत्पाद सुलभ रूप से उपलब्ध होंगे।
कार्यक्रम में सुरेंद्र सिंह दाढ़ी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी लक्ष्मीकांत रावत, ग्राम प्रधान सारीपुर सहदेव, ग्राम प्रधान हिलगी फूलचंद, ग्राम प्रधान सिधौना मोतिन, ग्राम प्रधान सोथी श्रीकांत सिंह, अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ विनोद अवस्थी, पूर्व प्रधान बावन बुजुर्ग बल्ला चंगा सिंह, टी.पी. यादव सहित ग्राम सभा के अनेक गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।






























































