स्कूली वाहनों की फिटनेस एवं परमिट नवीनीकरण का कार्य तत्काल करा लें, अन्यथा की जाएगी कठोर कार्रवाई : आर०टी०ओ०

0
36

विशेष अभियान चलाकर फिटनेस एवं परमिट समाप्त स्कूली वाहनों के विरूद्ध प्रभावी एवं कठोर प्रवर्तन कार्यवाही की जाए : संजय कुमार तिवारी


रायबरेली : संभागीय परिवहन अधिकारी लखनऊ संभाग लखनऊ संजय कुमार तिवारी ने बताया है कि लखनऊ संभाग में पड़ने वाले जनपद-लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, सीतापुर, हरदोई एवं लखीमपुर के समस्त ऐसे स्कूली वाहन स्वामियों से अपील की जाती है कि जिनके स्कूली वाहनों की फिटनेस एवं परमिट की वैधता समाप्त हो चुकी है किन्तु अभी तक नवीनीकरण नहीं कराया गया है, वे अपने स्कूली वाहनों की फिटनेस एवं परमिट नवीनीकरण का कार्य तत्काल करा लें, अन्यथा मोटर वाहन अधिनियम में दी गई व्यवस्थानुसार कठोर कार्यवाही की जायेगी।
इसके अतिरिक्त समस्त प्रधानाचार्य/विद्यालयों संचालकों से भी इस संबंध में अपील की जाती है कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपने-अपने विद्यालयों/स्कूलों में स्कूली वाहनों के रूप में संचालित ऐसे स्कूली वाहनें जिनकी फिटनेस एवं परमिट वैधता समाप्त हो चुकी है, उनका संचालन कदापि न होने दें एवं ऐसे वाहन स्वामियों को उन्हें अपनी स्कूली वाहनों की फिटनेस एवं परमिट नवीनीकरण कराये जाने हेतु निर्देशित किया जाए। जिससे किसी भी प्रकार की दुर्घटना एवं असुविधा से बचा जा सकें।
लखनऊ संभाग के समस्त प्रवर्तन अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि किसी भी दशा में फिटनेस एवं परमिट समाप्त स्कूली वाहनों का संचालन जनपद में न होने पायें। फिटनेस एवं परमिट समाप्त स्कूली वाहनों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर प्रभावी एवं कठोर प्रवर्तन कार्यवाही की जाए। सड़क सुरक्षा एवं विद्यार्थियों की सुरक्षा के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जायेगी।

LEAVE A REPLY