उन्होंने लालबागचा राजा के दर्शन के दौरान कोमल रानी के सिंदूर को लेकर सवाल उठाए हैं. बॉलीवुड एक्टर गोविंदा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. एक्टर का नाम उनकी को-एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार संग जोड़ा जा रहा है. वहीं कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस दिव्या खोलसा ने गोविंदा और कोमल के रिश्ते को लेकर चल रही अटकलों के बीच सुनीता आहूजा का समर्थन किया था. अब उन्होंने लालबागचा राजा के दर्शन के दौरान कोमल रानी के लुक और खास तौर पर उनके बालों में नजर आए सिंदूर को लेकर सवाल उठाया है.
बता दें, ये विवाद तब और चर्चा में आया, जब 22 सितंबर को गोविंदा और कोमल रानी मुंबई के लालबागचा राजा के दर्शन करने साथ पहुंचे थे. उसी दिन सुनीता आहूजा भी अलग से पंडाल में दर्शन करने पहुंची थीं. इसके बाद गोविंदा और कोमल की साथ में मौजूदगी को लेकर चल रही चर्चाओं ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया.
दिव्या खोसला ने उठाए सवाल
दिव्या खोसला ने अपनी लेटेस्ट इंस्टाग्राम स्टोरी में लालबागचा राजा के दर्शन के दौरान कोमल रानी स्वर्णकार के सिंदूर को लेकर सवाल उठाया. दिव्या खोसला ने लिखा, ‘हम अपनी पर्सनल लाइफ में जो भी करते हैं, वो हमारी अपनी चॉइस है. लेकिन कम से कम समाज को बेहतर बनाए रखने के लिए ये जरूरी है कि हम समाज का दायरा बनाए रखें.’
इसके बाद दिव्या ने कोमल रानी के लालबागचा राजा के दर्शन का जिक्र करते हुए उनके माथे पर दिखे सिंदूर पर सवाल उठाया. उन्होंने लिखा, ‘एक लड़की आपके साथ धार्मिक जगह पर जाती है और इस तरह झुककर दर्शन करती है कि उसकी मांग में सिंदूर साफ नजर आने लगता है. इससे मीडिया को आप दोनों को एक कपल के तौर पर कवर करने के लिए काफी कुछ मिल जाता है. सच में… आप किसे बेवकूफ बना रहे हैं? और फिर वही लड़की आपकी पर्सनल लाइफ की इंटिमेट डिटेल्स के बारे में कमेंट करती है… क्या आपको लगता है कि ये कोई मजाक है?’ दिव्या ने आगे लिखा, ‘कम से कम अपने एजेंडे के लिए हमारे धर्म का इस्तेमाल करना बंद करें. क्या आपको सिंदूर की अहमियत भी समझ आती है? ये एक शादीशुदा हिंदू महिला की सबसे शक्तिशाली निशानियों में से एक है. ऐसे कामों का समर्थन करने वाले सेलेब्स से मैं बेहद निराश हूं.’
बता दें, इससे पहले गोविंदा ने कोमल रानी स्वर्णकार के साथ अपने रिश्ते को लेकर कहा था कि दोनों के बीच रिश्ता प्रोफेशनल है. गोविंदा ने लालबागचा राजा के दर्शन के लिए कोमल के साथ जाने की वजह भी बताई थी.
गोविंदा ने ANI से बातचीत में कहा था, ‘मैं अपनी फिल्म ‘रूपा’ के लिए प्रार्थना करने लालबागचा गया था.’ उन्होंने ये भी बताया कि इससे पहले वह करिश्मा कपूर और रवीना टंडन जैसी एक्ट्रेसेस के साथ भी मंदिर जा चुके हैं.
गोविंदा ने अपनी बात रखते हुए कहा था, ‘ये किसी के लिए चर्चा का विषय नहीं है… अगर अफेयर भी हो, तो भी. मैं काम कर रहा हूं और एक प्रोफेशनल रिश्ता निभा रहा हूं.’
गोविंदा और सुनीता को लेकर पहले भी बोली थीं दिव्या
इससे पहले दिव्या खोसला ने गोविंदा की पर्सनल लाइफ को लेकर चल रही चर्चाओं पर प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार के रिश्ते को लेकर सामने आ रही खबरों पर सवाल उठाते हुए सुनीता आहूजा का समर्थन किया था.
दिव्या ने लिखा था कि सुनीता ने अपने रिश्ते में अपना सब कुछ दिया और हमेशा वफादार रहीं. उन्होंने ये भी कहा था कि गोविंदा की सफलता के पीछे सुनीता की अहम भूमिका रही है.



























































