बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते

0
4

सलमान खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं. हाल ही में वो वीर पहाड़िया की फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ की स्क्रीनिंग में पहुंचे. इस दौरान एक फैन अचानक उनके करीब पहुंचा और उनका हाथ पकड़ लिया अब भाईजान एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं. दरअसल, सलमान हाल ही में एक्टर वीर पहाड़िया की फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे. इस दौरान उनके आसपास सिक्योरिटी गार्ड्स और बाउंसर्स मौजूद थे.

‘प्रेम कीटाणु’ की स्क्रीनिंग से सलमान खान का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में सलमान मशहूर एक्टर अनूप सोनी से मुलाकात करते हुए नजर आ रहे हैं. जब उन्होंने अनूप सोनी को गले लगाया, तभी अचानक एक फैन वहां पहुंच गया और उसने भाईजान का हाथ पकड़ लिया.

फैन की हरकत से चौंके सलमान, सिक्योरिटी ने तुरंत किया दूर

फैन की इस हरकत से सलमान थोड़े चौंक गए और उन्होंने तुरंत उसकी तरफ देखा. ऐसा लग रहा था कि फैन एक्साइटमेंट में सलमान के करीब आने या उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था. हालांकि, इससे पहले कि वो सलमान के और करीब पहुंचता, सिक्योरिटी टीम तुरंत हरकत में आ गई. बाउंसर्स ने फैन को पकड़कर सलमान से दूर कर दिया. इसके बाद सलमान बिना रुके अनूप सोनी के साथ थिएटर के अंदर चले गए. 

प्रेम कीटाणु’ की स्क्रीनिंग में दिखा सलमान खान का स्वैग

स्क्रीनिंग के लिए सलमान खान कैजुअल और स्टाइलिश लुक में नजर आए. उन्होंने लाइट ब्लू कलर की शर्ट पहनी थी, जिसकी स्लीव्स उन्होंने फोल्ड की हुई थीं. इसके साथ उन्होंने व्हाइट ट्राउजर पहना था. डार्क सनग्लासेस, हाथ में घड़ी और अपने सिग्नेचर ब्रेसलेट के साथ उन्होंने अपना लुक कंप्लीट किया. इस दौरान सलमान ने रेड कार्पेट पर पैप्स को एक से बढ़कर एक पोज दिए. 

ये हैं सलमान खान की अपकमिंग मूवीज

वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान के पास इस समय कई प्रोजेक्ट्स हैं. एक्टर जल्द ही अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ में नजर आएंगे. फिल्म में उनके साथ चित्रांगदा सिंह लीड रोल में हैं और इसे सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है. इसके अलावा सलमान इन दिनों अपनी अगली फिल्म की शूटिंग में भी बिजी हैं, जिसमें वो नयनतारा के साथ नजर आएंगे. वामशी पैडिपल्ली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को दिल राजू प्रोड्यूस कर रहे हैं.

LEAVE A REPLY