एशियन गेम्स 2026 में भारत और पाकिस्तान क्रिकेट फाइनल पर बारिश का खतरा

0
4

अगर मैच रद्द हो गया तो गोल्ड मेडल को लेकर क्या नियम है? भारत और पाकिस्तान की टीमें एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल के लिए आमने-सामने होने वाली हैं. इस बड़े मुकाबले का इंतजार फैंस को बेसब्री से है, लेकिन फाइनल से पहले बारिश ने भी परेशानी बढ़ा दी है. ऐसे में अगर बारिश की वजह से मैच शुरू ही नहीं हो पाता या बिना नतीजे के रद्द हो जाता है, तो सवाल उठता है कि आखिर गोल्ड मेडल किसके खाते में जाएगा.

एशियन गेम्स 2026 के नियमों के मुताबिक, अगर पुरुष क्रिकेट का फाइनल पूरी तरह रद्द हो जाता है और मैच का कोई नतीजा नहीं निकलता, तो भारत और पाकिस्तान दोनों टीमों को गोल्ड मेडल दिया जाएगा. यानी ऐसी हालात में किसी एक टीम को विजेता घोषित नहीं किया जाएगा.

2023 में भारत को मिला था गोल्ड

ये नियम 2023 के एशियन गेम्स से अलग है. हांगझोउ में भारत और अफगानिस्तान के बीच पुरुष क्रिकेट का फाइनल बारिश की वजह से पूरा नहीं हो सका था. उस समय बेहतर T20I रैंकिंग के आधार पर भारत को गोल्ड मेडल दिया गया था.

इस बार क्यों बदला नियम

2026 के एशियन गेम्स में फाइनल के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है. इसलिए अगर मैच वाले दिन बारिश की वजह से मुकाबला नहीं हो पाता है, तो दोनों फाइनलिस्ट टीमों को गोल्ड मेडल देने का फैसला किया गया है. आयोजन समिति ने भी इसकी पुष्टि की है.

फाइनल में कैसे पहुंची टीम इंडिया

भारत ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को 124 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 169/7 रन बनाए.  ईशान किशन ने बिना आउट हुए 80 रन की शानदार पारी खेली. इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका को सिर्फ 45 रन पर समेट दिया. जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और अभिषेक शर्मा ने 2-2 विकेट लिए.

वहीं पाकिस्तान ने बारिश से प्रभावित सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर फाइनल का टिकट कटाया. अब दोनों टीमें गोल्ड के लिए भिड़ेंगी, लेकिन अगर बारिश ने पूरा मैच ही धो दिया, तो भारत और पाकिस्तान दोनों के हिस्से में गोल्ड मेडल आएगा.

LEAVE A REPLY