जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न

0
4


रायबरेली : जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका एवं पुलिस अधीक्षक रवि कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
बैठक में निस्तारित, लंबित तथा नव-पंजीकृत अभियोजन प्रकरणों की गहन समीक्षा की गई। गैंगस्टर अधिनियम के तहत लंबित मामलों को शीघ्रता से प्रभावी पैरवी के माध्यम से निस्तारित कराने के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि न्यायालयों में लंबित प्रकरणों की सशक्त पैरवी सुनिश्चित की जाए तथा समयबद्ध कार्रवाई की जाए। विशेष रूप से गंभीर मामलों में गवाहों की समय पर उपस्थिति, साक्ष्यों का समय से प्रस्तुतिकरण एवं केस डायरी की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
बैठक में गैंगस्टर, पॉक्सो तथा एससी/एसटी अधिनियम से संबंधित गंभीर प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की गई। साथ ही अभियोजन कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई एवं विभागवार लंबित मामलों का विवरण साझा किया गया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY