भदोखर थानान्तर्गत मुहम्मदपुर कुचारिया में अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर पर पलटी ओमिनी वैन, चालिका और शिक्षिका गंभीर रूप से घायल

0
28

रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर कुचरिया फ्लाईओवर पर शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित होकर एक ओमिनी वैन पलट गई, जिससे उसमें सवार चालक और एक स्कूल शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गए।

​दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते राहगीरों व स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल 108 एम्बुलेंस सेवा को सूचना दी।

घायलों की पहचान:

  • सोनू (चालक), पुत्र रामकुमार, निवासी- जगतपुर
  • अनुराधा (स्कूल शिक्षिका), पत्नी राम प्रकाश, निवासी- खोया मंडी

​सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। एम्बुलेंस में तैनात पायलट यशवंत लाल और ईएमटी सुरेंद्र बहादुर सिंह ने घायलों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया और इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

​जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने घायलों का इलाज शुरू कर दिया है और प्राथमिक जांच के बाद उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। उधर, सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने भी मामले का संज्ञान लिया है और हादसा किन कारणों से हुआ, इसकी जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY