बकायेदारों की भूमि की नीलामी 07 सितम्बर को

0
3

रायबरेलीः- 2026
उपजिलाधिकारी सदर रायबरेली गौतम सिंह ने सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि न्यायालय देय की बकायेदार छेदी लाल पुत्र विष्णु प्रसाद निवासी अनन्त मजरे मरदानपुर, मनोज कुमार पासी पुत्र गुरु चरन निवासी कोन्सा, मो० अहमद कुरैशी पुत्र स्व० जान मोहम्मद निवासी उत्तरपारा (बेलाभेला) एवं नौशाद पुत्र वशीर अहमद निवासी रसेहता परगना व तहसील सदर जिला रायबरेली की भूमि की सार्वजनिक नीलामी 07 सितम्बर 2026 को समय प्रातः 10ः00 बजे तहसील परिसर स्थित नायब तहसीलदार पश्चिमी/नीलाम अधिकारी कक्ष में प्रस्तावित है। इच्छुक बोलीदाता निर्धारित तिथि व समय, स्थान पर उपस्थित होकर नीलामी में प्रतिभाग कर सकते है। नीलामी सम्बन्धी शर्तें संबंधित कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि शासनादेश में निहित प्राविधानों के अनुसार जनपद की कुल 38 रिक्त ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक/एकाउंटेंट-कम-डाटा एंट्री ऑपरेटर के चयन हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
वांछित अर्हता पूर्ण करने वाले अभ्यर्थी अपना आवेदन 19 अगस्त से 03 सितम्बर 2026 तक कार्यालय जिला पंचायत राज अधिकारी, संबंधित विकास खण्ड कार्यालय अथवा ग्राम पंचायत कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं।
उक्त चयन प्रक्रिया के संबंध में किसी भी विधिक जानकारी अथवा सहायता के लिए संबंधित कार्यालयों में किसी भी कार्य दिवस में संपर्क किया जा सकता है। मा० उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश, रायबरेली अमित पाल सिंह के दिशा-निर्देशन में आगामी 12 सितम्बर 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है। राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने तथा बैंकों में लंबित प्री-लिटिगेशन स्तर के अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण की रूपरेखा तय करने हेतु नोडल अधिकारी लोक अदालत प्रतिमा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में नोडल अधिकारी द्वारा उपस्थित शाखा प्रबन्धकों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए, ताकि अधिक से अधिक प्री-लिटिगेशन मामलों का निस्तारण कर राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जा सके। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती अनिशा द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए अधिक से अधिक प्री-लिटिगेशन वादों को चिन्हित करने तथा राष्ट्रीय लोक अदालत का व्यापक प्रचार-प्रसार किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में अग्रणी जिला प्रबन्धक बैंक ऑफ बड़ौदा अमेठी, अग्रणी जिला प्रबन्धक, बैंक ऑफ बड़ौदा रायबरेली, बड़ौदा यू.पी. ग्रामीण बैंक, केनरा बैंक, सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया, इण्डियन बैंक, पंजाब एण्ड सिन्ध बैंक, श्रीराम सिटी यूनिवर्सल फाइनेन्स, श्रीराम ट्रांसपोर्ट तथा भारतीय स्टेट बैंक, रायबरेली के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY