सभी विद्यालय तत्काल वाहन निगरानी पोर्टल पर विद्यालय सम्बन्धी विवरण को ऑनबोर्ड कराएं : एआरटीओ

0
89


रायबरेली : सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन), रायबरेली अरविंद कुमार यादव ने बताया है कि परिवहन आयुक्त, उ०प्र० एवं अपर मुख्य सचिव, बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग, उ०प्र० के निर्देशानुसार विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों के सुरक्षित आवागमन हेतु संचालित स्कूली वाहनों की दुर्घटनाओं का एक प्रमुख कारण वाहनों की फिटनेस का न होना अथवा त्रुटिपूर्ण फिटनेस का होना पाया जाता है, के बारे में अवगत कराने के साथ ही उत्तर प्रदेश मोटरयान नियमावली 1998 के अध्याय-9-क (विद्यालयीय यानों के लिए विशेष उपबंध) का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने, स्कूल वाहन निगरानी पोर्टल की तैयारी तथा स्कूली वाहनों की फिटनेस हेतु विशेष अभियान (01 से 15 अप्रैल, 2026 तक) के सम्बन्ध में अवगत कराया गया है।
उन्होंने बताया है कि इसके दृष्टिगत परिवहन विभाग द्वारा एक स्कूल वाहन निगरानी पोर्टल upisvmp.com विकसित किया गया है, जो विद्यालय प्रणानी की निगरानी, सत्यापन एवं सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने में सहायक होगा, जिसमें जनपद में संचालित समस्त परिषदीय एवं नॉन परिषदीय विद्यालयों को (यू०पी० सी०बी०एस०सी० आई०सी०एस०सी० बोर्ड/अन्य समस्त बोर्ड इण्टरमीडिएट तक) अपने वाहन सम्बन्धी विवरण, वाहन चालक सम्बन्ध विवरण एवं विद्यालय प्रबंधन द्वारा अपलोड किये जाने हेतु रू०- 100/- स्टाम्प पेपर पर नोटरी द्वारा सत्यापित शपथ पत्र अपलोड करना होगा यदि विद्यालय में वाहन संचालित नहीं है तो भी विद्यालय प्रबंधन द्वारा अपलोड किये जाने हेतु रू०-100/- स्टाम्प पेपर पर नोटरी द्वारा सत्यापित शपथ पत्र अपलोड करना होगा कि विद्यालय में कोई वाहन संचालित नहीं है। परिषदीय विद्यालयों को ऑनबोर्ड करने हेतु खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा सम्बन्धित ब्लाक में समस्त विद्यालयों को ऑनबोर्ड कराया जायेगा। उन्होंने बताया है कि इस अभियान के सम्बन्ध में मात्र 04 दिन शेष है एवं विद्यालयों की ऑनबोर्डिंग अभी तक मात्र 14 प्रतिशत ही है।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) ने सभी विद्यालय प्रबन्धन/प्रधानाचार्यों से कहा है कि तत्काल वाहन निगरानी पोर्टल upisvmp.com पर विद्यालय सम्बन्धी विवरण को ऑनबोर्ड करना सुनिश्चित करें।

LEAVE A REPLY