राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर जनपद भर में 10.88 लाख बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल

0
6

रायबरेली, 2026।
जनपद में सोमवार 10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (एनडीडी) आयोजित किया गया l
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवीन चंद्रा ने बताया कि जनपद में 19 सीएचसी एवं शहरी क्षेत्रों में यह अभियान संचालित किया जा रहा है। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत एक से 19 साल के 12.84 लाख बच्चों को एल्बेंडाजोल खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जो बच्चे सोमवार को दवा सेवन से वंचित रह गए थे, उन्हें 14अगस्त को आयोजित मॉप-अप राउंड में दवा का सेवन कराया गया।
इस अवसर पर डा नवीन चंद्रा ने कहा कि बच्चों को कृमि मुक्त करने के लिए आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विद्यालयों में दवा खिला रही हैं, जिसमें शिक्षा विभाग एवं बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग,अल्प संख्यक कल्याण विभाग, पंचायती राज विभाग का भी सक्रिय सहयोग है।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी डी.एस. अस्थाना ने बताया कि 12.84 लाख बच्चों के लक्ष्य के सापेक्ष लगभग 1088472 बच्चों ने एल्बेंडाजोल का सेवन किया | माप अप दिवस पर श्री हेमकुंड पब्लिक स्कूल, मुंशी गंज में बच्चों को कृमि नाशक दवा का सेवन कराया गया l
कार्यक्रम में अर्बन नोडल अधिकारी डा राकेश कुमार यादव, , शहरी स्वास्थ्य समन्वयक विनय पांडे, विद्यालय प्रबंधक जसवंत सिंह, उप प्रधानाचार्य विक्रम सिंह, जितेन्द्र जी,शिक्षक एवं छात्राएं उपस्थित रहे l

LEAVE A REPLY