साउथ कश्मीर के अनंतनाग जिले में सोमवार को एक पुलिस कांस्टेबल को गिरफ्तार किया

0
37

पूरे मामले की जानकारी देते अधिकारियों ने बताया कि साउथ कश्मीर के अनंतनाग जिले में सोमवार को एक पुलिस कांस्टेबल को गिरफ्तार किया गया।

अनंतनाग(मीर आफताब): जम्मू-कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश के अनंतनाग जिले में एक पुलिस कांस्टेबल को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार कांस्टेबल पर अपनी गाड़ी से एक SHO को टक्कर मारने के आरोप लगे हैं। इसी के चलते उसे गिरफ्तार किया गया है। पूरे मामले की जानकारी देते अधिकारियों ने बताया कि साउथ कश्मीर के अनंतनाग जिले में सोमवार को एक पुलिस कांस्टेबल को गिरफ्तार किया गया। उस पर आरोप है कि उसने बिजबेहरा पुलिस स्टेशन के पास अपनी गाड़ी से एक स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) को टक्कर मारकर घायल कर दिया।

उन्होंने बताया कि यह घटना रविवार देर रात हुई जब SHO मजीद अहमद खान ड्यूटी पर थे और पुलिस स्टेशन के पास गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान SG Ct मोहम्मद अब्दुल्ला वानी पुत्र खुर्शीद अहमद वानी के तौर पर हुई है, जो कोकरनाग के बिंदू का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि आरोपी की ऑल्टो गाड़ी जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर JK16A-3739 है, को जब्त कर लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि घायल SHO को शुरुआती इलाज के लिए SDH बिजबेहरा ले जाया गया और बाद में आगे के इलाज के लिए श्रीनगर के बोन एंड जॉइंट हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि आगे की जांच चल रही है।

LEAVE A REPLY