गेहूँ एवं सरसों के बीज की बुकिंग का किसानों के पास सुनहरा अवसर, 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध हैं बीज

0
36

रायबरेली : ऊॅंचाहार ब्लाक में रबी अभियान के अंतर्गत किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित बीज वितरण कार्यक्रम के तहत गेहूँ एवं सरसों के बीज की बुकिंग अभी भी जारी है। ब्लाक के समस्त किसान भाइयों से सूचित किया जाता है कि वे स्वयं से अथवा जनसुविधा केंद्र अथवा राजकीय कृषि बीज भंडारों/ कृषि विभाग के कार्मिकों के माध्यम से विभागीय पोर्टल https://agriculture.up.gov.in/pmkusum/seed/SeedBooking.aspx पर बीजों की बुकिंग कराकर शासन की अनुदान योजना का लाभ उठाएँ।

ब्लाक ऊॅंचाहार में गेहूँ के बीज का लक्ष्य 1160 कुंतल निर्धारित किया गया है, जिसके सापेक्ष अब तक 735.80 कुंतल की बुकिंग किसानों द्वारा की जा चुकी है। अभी 424.20 कुंतल गेहूँ के बीज की बुकिंग शेष है। इसी प्रकार सरसों के बीज के निर्धारित 2.40 कुंतल लक्ष्य के सापेक्ष 1.43 कुंतल की बुकिंग हो चुकी है तथा 0.97 कुंतल की बुकिंग अभी शेष है।

गेहूँ एवं सरसों के बीज सामान्य वितरण कार्यक्रम के अंतर्गत निर्धारित अनुदान पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस योजना के तहत किसानों को बीज के मूल्य पर 50 प्रतिशत अनुदान का लाभ प्राप्त होगा, जिससे वे बाजार मूल्य की तुलना में लगभग आधी कीमत पर बीज प्राप्त कर सकेंगे। वितरण पीओएस मशीन से बायोमेट्रिक आधार पर किया जायेगा

उपरोक्त के अतिरिक्त यह भी अवगत कराना है कि चना, मटर, मसूर एवं जौ सहित अन्य फसलों के बीजों की बुकिंग निर्धारित लक्ष्य के अनुसार पूर्ण हो चुकी है। इसके अतिरिक्त निःशुल्क वितरित की जाने वाली मिनीकिट की बुकिंग भी पूरी हो चुकी है। वर्तमान में गेहूँ एवं सरसों के बीज की बुकिंग ही शेष है, जिसका लाभ किसान भाई उठा सकते हैं।

सरसों उत्पादक किसानों से विशेष अपील की जाती कि सरसों की बुवाई के अनुकूल समय को देखते हुए वे बिना विलंब किए अपनी बुकिंग कराएँ तथा राजकीय कृषि बीज भंडार ऊॅंचाहार से उपलब्ध उन्नत प्रजातियों के गुणवत्तायुक्त बीज प्राप्त कर समय से बुवाई सुनिश्चित करें। गेहूँ की खेती करने वाले किसान भी अपनी आवश्यकता के अनुसार बीज की बुकिंग कराकर योजना का लाभ उठाएँ।

अतः ब्लाक के सभी किसान भाइयों से आग्रह है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए शीघ्र बीज बुकिंग कराएँ, ताकि उन्हें समय से गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध हो सके और रबी फसलों की उत्पादकता में वृद्धि की जा सके।
प्रभारी, राजकीय कृषि बीज भण्डार ऊॅंचाहार

LEAVE A REPLY