छठ पूजा पर राजघाट पहुंचीं सपा नेत्री पूनम सिंह, व्रती महिलाओं को किया फल वितरण,घाट की अव्यवस्थाओं पर उठाई आवाज

0
40

रायबरेली। सूर्य देव की उपासना के पर्व की छठ पूजा आज सुबह सूर्य देव की अर्ध्य देकर व्रती महिलाओं ने पूर्ण किया। नगर क्षेत्र के राजघाट पर आज सुबह से ही भारी भीड़ उमड़ी। सई नदी के किनारे पानी में खड़ी होकर व्रती महिलाओं ने भगवान सूर्य को अर्ध्य दिया।

इस मौके पर समाजवादी पार्टी की नेत्री पूनम सिंह ने राजघाट पर पहुंचकर व्रती महिलाओं से सिंदूर दान लिया। इसके बाद उन्होंने फल वितरण किया। पूनम सिंह ने इस अवसर पर कहा कि छठ पर्व की महिमा आज बिहार व पूर्वांचल से निकलकर पूरी दुनिया में पहुंच चुकी है। छठ मैया अपने सभी भक्तों का कल्याण करे यही उनकी कामना है। राजघाट की व्यवस्थाओं पर उन्होंने कहा कि पिछली बार की तुलना में इस बार व्यवस्था कुछ ठीक नही थी। घाट के किनारे मिट्टी दलदली थी जिसके कारण लोगों को असुविधा हुई। उन्होंने नगर पालिका और प्रशासन से घाट को पक्का करवाने की मांग भी की। इस दौरान उनके साथ बिहार जनकल्याण समिति के अध्यक्ष भारत भूषण नायक, रजौले मिश्रा, अंजू सिंह सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY