साल 2026 का अंत दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट से होगा

0
7

वहीं साल 2027 की शुरुआत अरिजीत सिंह के टूर से होगी।

आने वाले सात महीनों में इंडिया दो बड़े कॉन्सर्ट होने वाले हैं। पहले दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट होगा और फिर अरिजीत सिंह शो करेंगे। दोनों के शोज की टिकट बुक होना शुरू हो गई हैं। दिलचस्प बात यह है कि दोनों ही सिंगर्स देश के बड़े वेन्यू पर परफॉर्म करने वाले हैं, लेकिन उनके टिकटों की कीमतों में जमीन-आसमान का अंतर नजर आ रहा है। आइए आपको बताते हैं कि दोनों में से सबसे महंगी किसकी टिकट है।

दिलजीत दोसांझ के ‘औरा वर्ल्ड टूर’ के टिकट कितने रुपये के?

दिलजीत दोसांझ दो साल बाद भारत में कॉन्सर्ट कर रहे हैं। उनके टूर की शुरुआत 30 अक्टूबर 2026 से होगी। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, दिलजीत के कॉन्सर्ट के टिकटों की अधिकतम कीमत 18,000 रुपये है। इन शहरों में परफॉर्म करेंगे दिलजीत दोसांझ

दिलजीत दोसांझ के भारतीय टूर का शेड्यूल इस प्रकार है:

दिल्ली-NCR: 30 अक्टूबर 2026

इंदौर: 15 नवंबर 2026

अहमदाबाद: 21 नवंबर 2026

मुंबई: 27 नवंबर 2026

बेंगलुरु: 29 नवंबर 2026

दिलजीत दोसांझ के बारे में

दिलजीत दोसांझ ने पंजाबी गानों से शुरुआत कर हिंदी फिल्मों तक अपनी अलग पहचान बनाई है। उनकी लोकप्रियता भारत के साथ-साथ विदेशों में भी है। उनके पिछले ‘दिल-लुमिनाती’ टूर को भी शानदार प्रतिक्रिया मिली थी, जिसके बाद उनके नए टूर से उम्मीदें बढ़ गई हैं।

फिल्मों की बात करें तो दिलजीत हाल ही में इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में नजर आए। इस फिल्म में उनके साथ नसीरुद्दीन शाह, शर्वरी और वेदांग रैना जैसे कलाकार भी हैं।

अरिजीत सिंह के नेशनल टूर के टिकट्स

अरिजीत सिंह ने म्यूजिक इंडस्ट्री में 20 साल पूरे कर लिए हैं। इसी खास मौके पर वह जनवरी से मई 2027 तक देश के नौ शहरों में परफॉर्म करेंगे। इस टूर को लेकर उनके फैंस इसलिए भी ज्यादा एक्साइटेड हैं क्योंकि उन्होंने प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट ले लिया है।

अरिजीत सिंह के टूर के टिकटों की कीमत शहर और सीट की कैटेगरी के हिसाब से अलग-अलग रखी गई है। अहमदाबाद में शुरुआती सीटों के टिकट 999 रुपये से शुरू होते हैं। वहीं, मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में 15 लोगों के लिए उपलब्ध प्रीमियम लाउंज पैकेज की कीमत 11.8 लाख रुपये तक पहुंच गई है।

टिकटिंग पार्टनर thumpN के मुताबिक, दूसरे शहरों में भी हाई-एंड हॉस्पिटैलिटी टेबल्स की कीमत 7 लाख से 10 लाख रुपये के बीच है। इन पैकेज में सोफा सीटिंग, कॉम्प्लिमेंट्री ड्रिंक्स, अलग एंट्री पॉइंट, अलग वॉशरूम की सुविधा और कंटेंट क्रिएटर की ओर से शॉर्ट वीडियो बनाने जैसी सुविधाएं शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रीमियम टेबल कैटेगरी का करीब 60 फीसदी हिस्सा बुक हो चुका है।

नौ शहरों में होगा अरिजीत सिंह का टूर

अरिजीत सिंह का नेशनल टूर जनवरी 2027 में अहमदाबाद से शुरू होगा और मई में हैदराबाद में खत्म होगा।

अहमदाबाद: 9 जनवरी 2027

चंडीगढ़: 23 जनवरी 2027

जयपुर: 7 फरवरी 2027

मुंबई: 20 फरवरी 2027

बेंगलुरु: 13 मार्च 2027

नई दिल्ली: 27 मार्च 2027

पुणे: 10 अप्रैल 2027

इंदौर: 1 मई 2027

हैदराबाद: 15 मई 2027

‘फेम गुरुकुल’ से शुरू हुआ सफर

अरिजीत सिंह ने साल 2005 में रियलिटी शो ‘फेम गुरुकुल’ के जरिए राष्ट्रीय स्तर पर पहचान हासिल की थी। इसके बाद उन्होंने अपनी आवाज से हिंदी संगीत जगत में खास जगह बनाई। ‘तुम ही हो’, ‘चन्ना मेरेया’, ‘केसरिया’, ‘अपना बना ले’ और ‘झूमे जो पठान’ जैसे गानों ने उन्हें देश के सबसे लोकप्रिय गायकों में शामिल कर दिया।

हालिया प्रोजेक्ट्स की बात करें तो अरिजीत सिंह ने निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ के लिए ‘जय जय राम’ गाना गाया है। फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, रवि दुबे और सनी देओल जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म की रिलीज 5 नवंबर 2026 को प्रस्तावित है।

LEAVE A REPLY