कंपनी के शानदार तिमाही नतीजों, मजबूत ऑर्डर बुक और ग्रोथ की संभावनाओं को देखते हुए

0
5

HFCL share price: बाजार में मचे भूचाल के बीच बुधवार को दूरसंचार उपकरण बनाने वाली घरेलू कंपनी HFCL के शेयर ने अपने 52 हफ्ते का बेस्ट परफॉर्मेंस दिया। हालांकि, कुछ ही देर में मुनाफावसूली के कारण शेयर लाल निशान पर भी काम करने लगा। यह शेयर साल 2026 में 370 पर्सेंट से भी अधिक का रिटर्न दे चुका है। इस शेयर को लेकर ब्रोकरेज ने भी अपनी राय रखी है। आइए डिटेल में जान लेते हैं।

शेयर 5% चढ़कर 282.10 रुपये के नए 52-सप्ताह के उच्च स्तर पर पहुंच गया।

HFCL share price: बाजार में मचे भूचाल के बीच बुधवार को दूरसंचार उपकरण बनाने वाली घरेलू कंपनी HFCL के शेयर ने अपने 52 हफ्ते का बेस्ट परफॉर्मेंस दिया। हालांकि, कुछ ही देर में मुनाफावसूली के कारण शेयर लाल निशान पर भी काम करने लगा। यह शेयर साल 2026 में 370 पर्सेंट से भी अधिक का रिटर्न दे चुका है। इस शेयर को लेकर ब्रोकरेज ने भी अपनी राय रखी है। आइए डिटेल में जान लेते हैं।

शेयर का परफॉर्मेस

इस शेयर को लेकर निवेशकों ने उत्साह दिखाया। इस वजह से शेयर 5% चढ़कर 282.10 रुपये के नए 52-सप्ताह के उच्च स्तर पर पहुंच गया। जनवरी 2026 में यह शेयर अपने 52-सप्ताह के निचले स्तर 59.83 रुपये पर था, जहां से अब तक इसमें 370% से ज्यादा तेजी आई है। HFCL के शेयरों में एक हफ्ते में 5%, एक महीने में 25%, तीन महीने में 23% और छह महीने में 175% की बढ़ोतरी हुई है। पिछले एक साल में इस शेयर ने 271% का जबरदस्त रिटर्न दिया है।

अभी तेजी की वजह?

HFCL शेयर में बुधवार को भारी उछाल कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन में आए बड़े सुधार के कारण है। ऑप्टिकल फाइबर, टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर, डेटा सेंटर कनेक्टिविटी और रक्षा उपकरणों की बढ़ती मांग ने कंपनी को मजबूती दी है। वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में कंपनी ने करीब 72 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था। कंपनी ने चालू वित्त वर्ष में राजस्व में सालाना आधार पर 80 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान जताया है।

कंपनी को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2028-29 के लिए तय समयसीमा से पहले ही वह 10,000 करोड़ रुपये के राजस्व का आंकड़ा पार कर लेगी। सितंबर तिमाही में HFCL का परिचालन से राजस्व दोगुने से अधिक होकर 2,541.79 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 1,043.34 करोड़ रुपये था।

कंपनी के अधिकारी ने क्या कहा?

HFCL के प्रबंध निदेशक महेंद्र नाहटा ने बयान में कहा, ”यह कंपनी के इतिहास में अब तक का सर्वश्रेष्ठ तिमाही प्रदर्शन है और हमारी विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। ये नतीजे हमारे कारोबार के बढ़ते पैमाने, मजबूती और गति को दर्शाते हैं। साथ ही, इनसे हितधारकों के लिए निरंतर वृद्धि और लॉन्ग टर्म की वैल्यू जनरेशन की HFCL की क्षमता पर हमारा भरोसा मजबूत होता है।”

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

फोनपे इन्वेस्ट (PhonePe Invest) के मार्केट एनालिस्ट मयंक जैन ने बताया कि HFCL के डेली चार्ट में एक मजबूत तेजी का रुझान दिख रहा है। जैन के अनुसार, ₹230-240 की रेंज इस स्टॉक के लिए मुख्य सपोर्ट जोन है, जो पहले के एक छोटे पुलबैक (गिरावट) वाले स्तर से मेल खाता है। इसके नीचे एक और मजबूत सपोर्ट स्तर लगभग ₹200 के आसपास है। उन्होंने मौजूदा निवेशकों को मौजूदा ट्रेंड पर नजर रखने की सलाह दी है। वहीं, जो लोग नए सिरे से निवेश करना चाहते हैं, वे सपोर्ट के पास किसी छोटे करेक्शन या कंसोलिडेशन का इंतजार कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY