इंग्लैंड के खिलाफ 87 रनों से धमाकेदार जीत दर्ज की। पाकिस्तान टीम ने रावलपिंडी में 302/9 का स्कोर खड़ा करने के बाद इंग्लैंड को 38.4 ओवर में 215 रन पर ऑलआउट कर दिया। इंग्लैंड ने अच्छी शुरुआत की थी लेकिन उसके बाद टीम बुरी तरह लड़खड़ा गई। टॉम बैंटन (57) और बेन डकेट (45) ने 91 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की। जो रूट के बल्ले से 33 रन निकले। इंग्लैंड को तबाह करने में ऑलराउंडर अराफात मिन्हास की अहम भूमिका रही। उन्होंने 8.4 ओवर में 40 रन देकर छह विकेट चटकाए। अराफात ने बैंटन, कप्तान हैरी ब्रूक (5), जॉर्डन कॉक्स (18) और विल जैक्स (19) जैसे खिलाड़ियों का शिकार किया। उन्होंने बल्ले से भी कमाल दिखाया। अराफात ने सातवें नंबर पर आने के बाद 58 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 59 रन बनाए। वह प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। पाकिस्तानी ऑलराउंडर अराफात वनडे इतिहास के नायाब क्लब में शामिल, अफरीदी भी कर चुके ऐसा; लिस्ट में भारतीय नहीं
रावलपिंडी में विल जैक्स को आउट करने के बाद अराफात मिन्हास
पाकिस्तान ने वनडे ट्राई सीरीज के दूसरे मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 87 रनों से धमाकेदार जीत दर्ज की। पाकिस्तान टीम ने रावलपिंडी में 302/9 का स्कोर खड़ा करने के बाद इंग्लैंड को 38.4 ओवर में 215 रन पर ऑलआउट कर दिया। इंग्लैंड ने अच्छी शुरुआत की थी लेकिन उसके बाद टीम बुरी तरह लड़खड़ा गई। टॉम बैंटन (57) और बेन डकेट (45) ने 91 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की। जो रूट के बल्ले से 33 रन निकले। इंग्लैंड को तबाह करने में ऑलराउंडर अराफात मिन्हास की अहम भूमिका रही। उन्होंने 8.4 ओवर में 40 रन देकर छह विकेट चटकाए। अराफात ने बैंटन, कप्तान हैरी ब्रूक (5), जॉर्डन कॉक्स (18) और विल जैक्स (19) जैसे खिलाड़ियों का शिकार किया। उन्होंने बल्ले से भी कमाल दिखाया। अराफात ने सातवें नंबर पर आने के बाद 58 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 59 रन बनाए। वह प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।
अराफात वनडे इतिहास के नायाब क्लब में शामिल
21 वर्षीय अराफात वनडे क्रिकेट इतिहास के नायाब क्लब में शामिल हो गए हैं। वह एक वनडे मैच में पचास प्लस रन बनाने और छह विकेट लेने वाले सातवें क्रिकेटर बन गए हैं। इस लिस्ट में कोई भारतीय नहीं है। अराफात से पहले पाकिस्तान के लिए ऐसा शाहिद अफरीदी ने किया था। पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर अफरीदी ने 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में 55 गेंदों में 76 रन बनाए थे, जिसमें छह चौके और पांच सिक्स हैं। उन्होंने मैच में 9 ओवर डालने के बाद महज 12 रन देकर छह विकेट झटके थे। वहीं, अराफात एक वनडे मैच में पाकिस्तान के लिए फिफ्टी जड़ने और पांच या उससे अधिक विकेट चटकाने वाले तीसरे प्लेयर बन गए हैं। अफरीदी ने तीन बार यह कारनामा अंजााम दिया। पूर्व ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक ने एक बार ऐसा किया था। उन्होंने साल 2000 में भारत के सामने 52 गेंदों में नाबाद 70 रन बनाने के अलावा 48 रन खर्च करके पांच विकेट लिए।
एक वनडे मैच में 50 प्लस रन और छह विकेट हॉल
साउथ अफ्रीका – लांस क्लूजनर बनाम श्रीलंका (1997, लाहौर)
न्यूजीलैंड – स्कॉट स्टायरिस बनाम वेस्टइंडीज (2002, पोर्ट ऑफ स्पेन)
इंग्लैंड – पॉल कॉलिंगवुड बनाम बांग्लादेश (2005, नॉटिंघम)
पाकिस्तान – शाहिद अफरीदी बनाम वेस्टइंडीज (2013, प्रोविडेंस)
स्कॉटलैंड – जोश डेवी बनाम अफगानिस्तान (2015, अबू धाबी)
आयरलैंड – पॉल स्टर्लिंग बनामअफगानिस्तान (2017, ग्रेटर नोएडा)
पाकिस्तान – अराफात मिन्हास बनाम इंग्लैंड (2026, रावलपिंडी)
एक वनडे मैच में पाकिस्तान के लिए फिफ्टी और 5 प्लस विकेट
अब्दुल रज्जाक बनाम भारत, होबार्ट 2000
शाहिद अफरीदी बनाम इंग्लैंड, लाहौर 2000
शाहिद अफरीदी बनाम श्रीलंका, शारजाह 2011
शाहिद अफरीदी बनाम वेस्टइंडीज, प्रोविडेंस 2013
अराफात मिन्हास बनाम इंग्लैंड, रावलपिंडी 2026


























































