जनपद रायबरेली में महानवमी के अवसर पर 19 अक्टूबर को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

0
36


रायबरेली : जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन अनुभाग द्वारा वर्ष 2026 के लिए घोषित अवकाशों की सूची के प्रस्तर-2(1) में निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 के अंतर्गत 20 अक्टूबर 2026 को महानवमी एवं विजय दशमी के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
उन्होंने बताया कि शासन द्वारा उक्त अवकाश सूची में संशोधन करते हुए 19 अक्टूबर 2026 को भी निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 के अंतर्गत महानवमी के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। तदनुसार, जिला स्तर पर वर्ष 2026 के लिए पूर्व में जारी अवकाश सूची को उक्त सीमा तक संशोधित समझा जाएगा।

LEAVE A REPLY