विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना स्टारर ‘राणाबली’ 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही

0
6

इस फिल्म में भारतीय सिनेमा के साथ-साथ कई विदेशी कलाकार भी हैं। इन्हीं में से एक बेनेडिक्ट गैरेट हैं, जो इस फिल्म में एक क्रूर शासक की भूमिका निभाई है विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी फिल्म ‘राणाबली’ को लेकर चर्चा में हैं, जो कल यानी 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। ऐसे में इस फिल्म के कलाकारों की चर्चा जोरों पर है। रश्मिका और विजय स्टारर इस फिल्म में ‘ममी’ फेम अर्नोल्ड वोस्लू भी नजर आने वाले हैं और उनके साथ बेनेडिक्ट गैरेट भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे। इस फिल्म में बेनेडिक्ट गैरेट ब्रिटिश हुकूमत के एक अधिकारी की भूमिका में नजर आने वाले हैं। ट्रेलर में बेनेडिक्ट गैरेट का खूंखार अवतार देखने को मिला था और अब ये फिल्म रिलीज होने वाली है, जिसके चलते बेनेडिक्ट गैरेट के किरदार की चर्चा जोरों पर है। ट्रेलर के एक सीन में बेनेडिक्ट गैरेट का किरदार एक बच्चे को खौलती कड़ाही में डाल देता है। जिसे खुद बेनेडिक्ट ने निर्दयी और घिनौना बताया है। फिल्म में 19वीं सदी के औपनिवेशिक शासन के दौरान आंध्रप्रदेश की भुखमरी को भी दिखाया गया है। बेनेडिक्ट गैरेट की बात करें तो वह एक ब्रिटिश एक्टर हैं, जो मुंबई में बस चुके हैं और फिलहाल भारतीय फिल्म उद्योग बॉलीवुड और साउथ फिल्मों में काम कर रहे हैं। बेनेडिक्ट मूल रूप से इंग्लैंड के रहने वाले हैं और 2022 से मुंबई में रह रहे हैं। राणाबली’ से पहले बेनेडिक्ट गैरेट ‘जवान’, ‘द केरला स्टोरी’, ‘मैं अटल हूं’ और ‘बेबी जॉन’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं और शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, पवन कल्याण जैसे स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर कर चुके हैं। पिछले दिनों बेनेडिक्ट यश स्टारर ‘टॉक्सिक’ में भी नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई थी। भारत आने से पहले बेनेडिक्ट ने यूके में बतौर थिएर आर्टिस्ट काम किया और 2012 में ब्रिटिश रियेलिटी शो ‘बिग ब्रदर यूके’ में भी नजर आ चुके हैं।

LEAVE A REPLY