ग्राम प्रहरियों की गांवों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका – मनोज कुमार पाण्डेय

0
46


रायबरेली : मा० मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी ने आज रिजर्व पुलिस लाइन, बरेली में आयोजित सम्मान समारोह में पुलिस सहयोग एवं अपराध नियंत्रण में सराहनीय योगदान देने वाले प्रदेश के 68,000 ग्राम प्रहरियों के सम्मान कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर जनपद रायबरेली में राना बेनी माधव बख्श सिंह ऑडिटोरियम में जनपद स्तरीय ग्राम प्रहरी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मा० मंत्री खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति विभाग, उत्तर प्रदेश, मनोज कुमार पाण्डेय ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम के दौरान मा० मुख्यमंत्री जी के संबोधन का सजीव प्रसारण किया गया, जिसे उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्राम प्रहरियों ने देखा और सुना।
इसके उपरांत पुलिस सहयोग एवं अपराध नियंत्रण में सराहनीय योगदान देने वाले जनपद रायबरेली के 10 ग्राम प्रहरियों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मा० मंत्री ने कहा कि ग्राम प्रहरी ग्रामीण क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी देने तथा पुलिस प्रशासन को सहयोग प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ग्राम प्रहरी पूरी सजगता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए गांवों में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में अपना योगदान देते हैं।
उन्होंने कहा कि मा० मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में ग्राम प्रहरियों के मानदेय में वृद्धि के साथ-साथ उन्हें सम्मान प्रदान करने की पहल की गई है। यह ग्राम प्रहरियों के योगदान के प्रति संवेदनशीलता तथा उनकी भूमिका के महत्व को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रहरी ग्रामीण स्तर पर पुलिस और आमजन के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करते हैं, इसलिए उनके कार्यों की सराहना एवं सम्मान किया जाना आवश्यक है। आज जनपद के 658 ग्राम प्रहरी इस योजना से लाभान्वित हुवे है।
मा० मंत्री जी ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ बिना किसी भेदभाव के पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाया जा रहा है। सरकार की योजनाओं एवं निर्णयों का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने ग्राम प्रहरियों के मानदेय में वृद्धि पर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा अपेक्षा की कि वे आगे भी पूरी निष्ठा, सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहेंगे।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका, पुलिस अधीक्षक रवि कुमार, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) विशाल यादव, उप जिलाधिकारी सदर गौतम सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर आशीष निगम, क्षेत्राधिकारी सुजीत राय सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY