रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर नया अपडेट सामने आया

0
7

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका में फिल्म के दो वर्जन रिलीज होंगे, जिनके रनटाइम में 30 मिनट का अंतर होगा.

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ का दर्शक बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ये फिल्म भारत के साथ-साथ विदेशों में भी रिलीज होने वाली है. अब फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका में दर्शकों को ‘रामायण’ के दो अलग-अलग वर्जन देखने को मिल सकते हैं. खास बात ये है कि इसका अंग्रेजी वर्जन हिंदी वर्जन से करीब 30 मिनट छोटा होगा.

हिंदी और इंग्लिश वर्जन के रनटाइम में होगा फर्क

यानी अंग्रेजी वर्जन हिंदी के मुकाबले 30 मिनट छोटा होगा. रिपोर्ट के मुताबिक, अंग्रेजी वर्जन का नाम ‘रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड’ रखा गया है. दोनों वर्जन अमेरिका में 5 नवंबर को रिलीज होने के लिए तैयार हैं. हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है. 

गाने और इंटरवल की वजह से छोटा होगा अंग्रेजी वर्जन?

इससे पहले आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिंदी और अंग्रेजी वर्जन के रनटाइम में अंतर गानों और इंटरवल की वजह से हो सकता है. बताया जा रहा है कि अंग्रेजी वर्जन में गाने और इंटरवल नहीं होंगे. हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है. अगर ऐसा होता है, तो अमेरिका में दर्शकों को फिल्म का 30 मिनट छोटा वर्जन देखने को मिलेगा.

कब रिलीज होगी ‘रामायण’?

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ को नमित मल्होत्रा प्रोड्यूस कर रहे हैं. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के किरदार में नजर आएंगे. वहीं, सनी देओल भगवान हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका निभाते दिखाई देंगे. ये फिल्म दो पार्ट्स में रिलीज होगी. इसका पहला पार्ट दिवाली 2026 के मौके पर सिनेमाघरों में आएगा, जबकि दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली पर रिलीज होगा.

LEAVE A REPLY